बीजेपी में सीएम पद को लेकर बवाल, गोयल ने दिखाए बागी तेवर

दरअसल एक एक्जिट पोल के नतीजे के बाद बीजेपी ने खबर फैल गई ती कि पार्टी प्रदेशध्यक्षक विजय विजय गोयल को किनारा कर डॉ हर्षवर्धन को अपना सीएम उम्मीदवार बनाने जा रही है। इ,स रिपोर्ट के बाद पार्टी अब डैमेट कंट्रोल मोड में आ गई है। पार्टी के इस फैसले के खिलाफ आवाज बुलंद होने लगी है। गोयल ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बात की और उन्हें बताया कि किस तरह उन्होंने पार्टी के कैडर को एकजुट किया है। ऐसे में अगर उन्हें सीएम प्रत्याशी नहीं बनाया जाता है तो वो पार्टी के
लिए काम करना बंद कर देंगे।
इस साल अप्रेल में ही गोयल को प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया था। एक्जिट पोल में अपनी छवि को गिरते हुए दिखाए जाने के बाद गोयल ने प्रसे कॉन्फ्रेंस बुलाई और कहा कि ओपिनियन पोल में मुझे शीला दीक्षित के खिलाफ प्रोजेक्ट किया गया है। ओपिनियन पोल के नतीजों को देखें,मेरी पार्टी आगे है। वह नंबर वन पर है। उन्होंने कहा कि सीएम पद की उम्मीदवारी का फैसला जनता, पार्टी और ओपिनयन पोल से होगा।












Click it and Unblock the Notifications