Delhi: 'एक घंटे में परीक्षा है और मैं मेट्रो में फंसा हूं', ब्लू लाइन पर देरी से परेशान यात्रियों ने की शिकायत

दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर आज सुबह करीब 30 मिनट तक सेवाएं बाधित रहीं, इस देरी के कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जिसको लेकर उन्होंने ट्वीट कर DMRC से शिकायत तक की है।

delhi metro

Delhi Metro Update: दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन (Delhi Metro Blue Line) पर बुधवार सुबह करीब 30 मिनट तक सेवाएं बाधित रहीं, इस देरी के कारण दफ्तर और कॉलेज जाने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मेट्रो के देरी से पहुंचने के कारण स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने अभी तक इस संबंध में कोई अधिसूचना जारी नहीं की है, हालांकि, यात्रियों ने स्थिति के बारे में पूछताछ करने के लिए अपने ट्विटर हैंडल का सहारा लिया।

ब्लू लाइन पर मेट्रो की देरी से स्टेशनों पर बढ़ी यात्रियों की भीड़
मयूर विहार से नोएडा जाने वाले एक यात्री ने कहा कि देरी के कारण हुई भारी भीड़ के बीच, मयूर विहार फेज 1 मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों के लिए मेट्रो ट्रेनों में चढ़ना भी लगभग असंभव था। वहीं एक दूसरे ट्विटर यूजर ने लिखा कि, 'द्वारका से वैशाली की ओर जाने वाली ब्लूलाइन मेट्रो 45 मिनट की देरी से चल रही है।

'एक घंटे में परीक्षा होनी है, और मैं मेट्रो में फंसा हूं,' छात्र ने की शिकायत
एक छात्र ने लिखा कि 'मेरे कॉलेज में सेमेस्टर की परीक्षा एक घंटे में है और मैं मेट्रो में फंसा हुआ हूं। एक तीसरे व्यक्ति ने 'ब्लू लाइन मेट्रो के नवादा मेट्रो स्टेशन से नहीं चलने की शिकायत की, यूजर ने लिखा, 'ब्लू लाइन मेट्रो में देरी, नवादा से 30 मिनट से नहीं चल रही।'

दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए लाइफ लाइन बन चुकी है मेट्रो
दरअसल, दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए मेट्रो कोई पब्लिक ट्रांसपोर्ट नहीं बल्कि लाइफ लाइन बन चुकी है। लाखों यात्री प्रतिदिन अपने कार्यस्थलों, स्कूलों और कॉलेजों आदि जाने के लिए मेट्रो ट्रेनों का उपयोग करते हैं। दफ्तर और कॉलेज जाने वाले लोग अपने रोज के निर्धारित समय पर घर से निकलते हैं, और उनके दफ्तर या कॉलेज पहुंचने का समय भी मेट्रो के कारण फिक्स हो चुका है, ऐसे में किसी भी प्रकार की देरी यात्रियों के लिए मुसीबत बन जाती है, जिसके कारण न सिर्फ स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है, बल्की अव्यवस्था भी फैल जाती है।

Recommended Video

      क्या है DMRC की नई योजना, NCMC और QR Code से यात्रियों को नहीं लगना पड़ेगा लाइन में | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+