दिल्ली में गायब हुई त्रिपुरा की बेटी! 7 दिन से लापता स्नेहा देबनाथ, सीएम माणिक साहा भी हैं परेशान
त्रिपुरा के दक्षिण जिले के सबरूम की 19 वर्षीय स्नेहा देबनाथ 7 जुलाई से दिल्ली में लापता हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज की छात्रा स्नेहा ने आखिरी बार सुबह 5:56 बजे अपनी मां से फोन पर बात की थी। इसके बाद से उसका मोबाइल बंद है और अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
जैसे ही मामला सामने आया त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने दिल्ली पुलिस को तत्काल और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री कार्यालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इस मामले को लेकर बयान जारी किया और कहा कि 'बेटी की सुरक्षा सर्वोपरि है, पुलिस को हर संभव कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।'

सराय रोहिल्ला से सिग्नेचर ब्रिज तक गायब!
स्नेहा ने अपनी मां को बताया था कि वह अपनी दोस्त पितुनिया से मिलने जा रही है और दोनों सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन पहुंचेंगी। लेकिन पितुनिया ने बताया कि उस दिन उनकी मुलाकात ही नहीं हुई।
कैब ड्राइवर ने स्नेहा को सिग्नेचर ब्रिज के पास छोड़ा था
दिल्ली पुलिस की जांच में सामने आया कि एक कैब ड्राइवर ने स्नेहा को सिग्नेचर ब्रिज के पास छोड़ा था - जो इलाके की कमजोर सुरक्षा और कमज़ोर सीसीटीवी कवरेज के लिए कुख्यात है।
सर्च ऑपरेशन में जुटी NDRF और क्राइम ब्रांच
9 जुलाई को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और NDRF की टीमों ने सिग्नेचर ब्रिज के आसपास 7 किलोमीटर के दायरे में व्यापक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला।
बिना बैग और कैश, चार महीने से ट्रांजैक्शन भी नहीं
परिवार की मानें तो स्नेहा बिना कोई सामान लिए गई थी और पिछले चार महीनों से उसने बैंक से एक भी पैसा नहीं निकाला। ये बात जांच को और भी ज्यादा गंभीर बना रही है।
पब्लिक अपील: अगर कुछ जानते हों, तो बताएं
पुलिस और प्रशासन ने आम लोगों से स्नेहा से जुड़ी किसी भी जानकारी को तुरंत साझा करने की अपील की है।
अब क्या होगा आगे?
फिलहाल दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच, एनडीआरएफ और त्रिपुरा सरकार मिलकर जांच को आगे बढ़ा रहे हैं। लेकिन हर बीतते दिन के साथ परिवार की चिंता और बढ़ती जा रही है। सवाल उठ रहे हैं- स्नेहा गई कहां? क्या ये खुद से गुमशुदगी है या इसके पीछे कोई साजिश?












Click it and Unblock the Notifications