राष्ट्रपति से आज मिलेंगे शिक्षा मित्र, मांगेंगे इच्छा मृत्यु
नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर 11 सिंतबर से प्रदर्शन कर रहे यूपी के शिक्षामित्रों की वार्ता विफल हो गई है। अब शिक्षामित्र संसद तक पैदल मार्च करने की तैयारी कर रहे हैं। शुक्रवार को भी हजारों की संख्या में शिक्षामित्रों ने जंतर मंतर पर जमा। लगातार प्रदर्शन के बाद भी सरकार की ओर से कोई ठोस आश्वासन न मिलने के बाद शिक्षामित्र जेल भरो आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। शिक्षामित्रों का एक प्रतिनिधिमंडल अब शुक्रवार को राष्ट्रपति से भेंट करेगा। समाधान न निकलने पर इच्छा मृत्यु की मांग करेंगे। हालांकि धरना खत्म हो गया है लेकिन शिक्षा मित्र आंदोलन को स्थगित नहीं करेंगे।

वहीं यूपी सरकार में मंत्री एसपी बघेल ने कहा, ''सभी लोगों को प्रदर्शन करने का अधिकार,कानून व्यवस्था भंग हुई तो सरकार एक्शन लेगी।' इस पर शिक्षा मित्रों ने मंत्री जी पर निशाना साधते हुए कहा कि, मंत्री जी ये न भूलें कि वे हमारे वोटों से ही मंत्री बने हैं।
आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र शाही ने बताया कि शिक्षामित्रों का एक प्रतिनिधिमंडल मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावेड़कर से मिलने गया। उनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का अवलोकन कराऊंगा। सर्व शिक्षा अभियान के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे तभी कोई निर्णय ले पाऊंगा। जब राज्य सरकार प्रस्ताव भेजेगी तभी विचार करेंगे।
ये भी पढ़ें: यूपी के शिक्षा मित्रों का दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, आमरण अनशन की धमकी
गौरतलब है कि शिक्षामित्रों का समायोजन 25 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट द्वारा रद्द कर दिया गया था। वहीं उन्हें टीईटी पास करने के बाद ही भर्ती में मौका देने की बात फैसले में कही गई थी। लेकिन शिक्षामित्र लगातार इसका विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि केन्द्र सरकार कानून में संशोधन कर उन्हें समायोजित कर सकती है। वहीं वे शिक्षक बनने तक समान कार्य, समान वेतन की मांग पर अड़े हैं।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications