दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP किन उम्मीदवारों को देगी टिकट, गोपाल राय ने साझा किया प्लान
Delhi Assembly Election 2025: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में साल 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। दिल्ली में आप विधानसभा चुनाव के लिए टिकटों की घोषणा करने से पहले सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में जनता की प्रतिक्रिया जानने के लिए सर्वे कराएगी। पार्टी के प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने प्रेस से बातचीत में ये बातें कही। उन्होंने कहा कि 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal ने सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के जिला सम्मेलन में सर्वेक्षण को लेकर घोषणा की है।
उन्होंने कहा, वर्तमान विधायकों और टिकट चाहने वालों के बारे में जनता की राय ली जाएगी। जनता की राय को सर्वोपरि माना जाएगा। जनता की प्रतिक्रिया के आधार पर पार्टी फैसले लेगी। पार्टी ने पूर्व के चुनावों में भी जनता के मत को सबसे ऊपर रखने का काम किया। जिन्हें भी उम्मीदवार बनाया जाएगा उससे पहले जनता से राय ली जाएगी और फिर हाईकमान से चर्चा की जाएगी।

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने साल 2020 में दिल्ली हुए विधानसभा चुनावों में 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार पार्टी 62 से अधिक सीट जीतकर अपनी संख्या बेहतर करने का लक्ष्य रखा है। इसे लेकर पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, कैबिनेट मंत्री और आप के कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर बहुत पहले से जुट गए हैं। अरविंद केजरीवाल पदयात्रा कर रहे हैं। पार्टी पूरी तरह से सक्रिय है।












Click it and Unblock the Notifications