Times Now-JVC Exit Poll 2025 Result: दिल्ली की सत्ता में सबसे बड़ा उलटफेर! कितनी सीटों के साथ आ रही BJP सरकार?
Times Now-JVC Exit Poll Delhi Chunav 2025 Result: दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर एक फेज में मतदान बुधवार (5 फरवरी) को पूरे हुए। सुबह 6 बजे से शुरू हुई वोटिंग, शाम 6 बजे तक चली। शाम 5 बजे तक 57.70 प्रतिशत मतदान हुए। इसी के साथ ही दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की वोटिंग पूरी हो चुकी है और अब नतीजों से पहले एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आने लगे हैं।
Times Now-JVC के Exit Poll के मुताबिक, दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) बहुमत के साथ सरकार बनाती नजर आ रही है। यह नतीजे संकेत दे रहे हैं कि आम आदमी पार्टी (AAP) की पकड़ कमजोर हुई है, जबकि कांग्रेस का हाल इस बार भी खराब रहने वाला है। आइए जानते हैं कि एग्जिट पोल में किसे कितनी सीटें मिल रही हैं...

Times Now-JVC Exit Poll 2025: किसे कितनी सीटें मिल रही हैं?
| क्रमांक | पार्टी | सीट |
|---|---|---|
| 1 | भारतीय जनता पार्टी (BJP) | 39-45 |
| 2 | आम आदमी पार्टी (AAP) | 22-31 |
| 3 | कांग्रेस (INC) | 00-02 |
| 4 | अन्य | 0 |
बहुमत का आंकड़ा: 36 सीटें (कुल 70 में से)
- BJP पहली बार 39-45 सीटों के साथ दिल्ली में सरकार बना सकती है।
- AAP की सीटें पिछली बार के मुकाबले घट सकती हैं।
- कांग्रेस को 2 या उससे भी कम सीटें मिलने की उम्मीद।
दिल्ली में 25 साल बाद बदलेगा सत्ता का समीकरण?
- दिल्ली में 25 साल से बीजेपी सत्ता से बाहर थी, लेकिन इस बार एग्जिट पोल के मुताबिक BJP को बहुमत मिलता दिख रहा है।
- AAP पिछली बार 62 सीटों के साथ सत्ता में आई थी, लेकिन इस बार सीटों में भारी गिरावट का अनुमान है।
- कांग्रेस की स्थिति लगातार तीसरे चुनाव में बेहद खराब रहने वाली है।
- मतगणना 8 फरवरी को होगी, जिससे असली नतीजे सामने आएंगे।
दिल्ली चुनाव 2025: महत्वपूर्ण आंकड़े
- कुल सीटें - 70
- बहुमत का आंकड़ा - 36
- कुल उम्मीदवार - 699
- मतदान केंद्र - 13,766
- कुल मतदाता - 1.56 करोड़
- शाम 5 बजे तक मतदान प्रतिशत - 57.70%
क्या हैं इस एग्जिट पोल के मायने?
- BJP के लिए बड़ा मौका - अगर ये नतीजे सही साबित होते हैं, तो बीजेपी 25 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी करेगी।
- AAP के लिए झटका? - अगर आम आदमी पार्टी की सीटें 22-31 तक सिमटती हैं, तो यह पार्टी के लिए बहुत बड़ा झटका होगा।
- कांग्रेस के लिए बुरा दौर जारी - 2015 और 2020 में कांग्रेस को 0 सीटें मिली थीं, इस बार भी उसका प्रदर्शन बेहद खराब रहने वाला है।
दिल्ली चुनाव 2025: आगे क्या होगा?
- 8 फरवरी 2025 - वोटों की गिनती होगी और असली नतीजे सामने आएंगे।
- अगर BJP को बहुमत मिलता है, तो 25 साल बाद दिल्ली में उनकी सरकार बनेगी।
- अगर AAP वापसी करती है, तो यह एग्जिट पोल गलत साबित होंगे।












Click it and Unblock the Notifications