दिल्ली में बदलेगा मौसम, अगले कुछ घंटों में भारी बारिश का अनुमान

नई दिल्ली, 28 अगस्त: राजधानी दिल्ली में आज शाम कई हिस्सों में तेज बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि शाम छब बजे के आसपास उत्तर-पूर्वी दिल्ली, मध्य-दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली (मॉडल टाउन, करावल नगर, पंजाबी बाग, दिल्ली विश्वविद्यालय) और आसपास के क्षेत्रों में गरज के साथ मध्यम से तेज बारिश होगी।

अगले सप्ताह भी होगी बारिश

अगले सप्ताह भी होगी बारिश

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने राजधानी दिल्ली में सप्ताह की शुरुआत में मौसम खराब रहने का अनुमान जताय है। सोमवार और मंगलवार को भी राजधानी में बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि 31 अगस्त तक देश कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी ने ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

यूपी के कई जिलों में बारिश का अलर्ट

यूपी के कई जिलों में बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश की वजह से पूर्वांचल में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, गोरखपुर, महराजगंज, सहारनपुर, पीलीभीत और मुरादाबाद, वाराणसी जिले में भारी बारिश हो सकती है। तो वहीं, प्रदेश में 30 अगस्त तक मानसून आंशिक रूप से सक्रिय रहेगा।

उत्तराखंड में बारिश ढा रही कहर

उत्तराखंड में बारिश ढा रही कहर

उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसने भारी तबाही मचाई है। भारी बारिश के चलते टिहरी गढ़वाल जिले में ऋषिकेश-गंगोत्री राजमार्ग (एनएच 94) ऋषिकेश से 38 किमी दूर हाईवे का करीब 40 मीटर हिस्सा इस तहत से टूट गया है कि यह झरने में तब्दील हो गया है। वहीं, ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग शिवपुरी और तोताघाटी में मलबा आने से बंद हो गया। इससे जिला मुख्यालय नई टिहरी का राजधानी देहरादून से संपर्क कट गया। चंपावत में भूस्खलन के कारण पूर्णागिरी देवी मंदिर की ओर जाने वाला मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+