दिल्ली: मां से नजदीकियों पर बेटे ने 40 साल के शख्स को चाकूओं से गोदा
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के द्वारका साउथ इलाके में 40 साल के शख्स की चाकूओं सो गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राजू उर्फ मामराज के तौर पर हुई है। राजू मामराज की हत्या के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुख्य आरोपी 20 साल का अमन है, जिसने अपने दो दोस्तों के साथ हत्या को अंजाम दिया। हत्या मंगलवार रात द्वारका सेक्टर सात के पास हुई। सूचना पर पुलिस मामराज को अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बरामद किया कत्ल में प्रयुक्त चाकू
पुलिस ने बताया कि मृतक की कथित तौर पर अमन की मां के साथ दोस्ती थी, जो उसे पसंद नहीं थी। इसी से खफा होकर उसने दोस्तों के साथ मिलकर मामराज को चाकूओं से गोदकर मार दिया। अमन और उसके दोस्तों ने मामराज पर चाकू से 25 से 30 वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हत्या में प्रयुक्त चाकू और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं।

रात आठ बजे हुई हत्या
पुलिस ने बताया है कि आरोपियों ने मंगलवार रात 8 बजे अमन और उसके दोस्तों ने राजू को घेर लिया। दो लड़कों ने उसे जकड़ा और अमन ने उस पर चाकू से 25 से 30 वार किए और उसे जमीन पर फेंककर बाइक से फरार हो गए। मृतक की जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर उसकी पहचान पालम के राजू उर्फ मामराज के तौर पर हुई।

ऐसे खुला हत्या का राज
मृतक के परिजनों ने बताया कि हत्या के एक दिन पहले भी राजू अमन के घर गया था और दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ था। ऐसे में उन्हें उसी पर हत्या का शक है, इसके बाद पुलिस ने जब अमन की तलाश शुरू की तो वो घर से फरार मिला। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने अमन को अरेस्ट किया तो हत्या रा मामला खुल गया। अमन ने पूछताछ में हत्या की बात कुबूल कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications