दिल्ली: तीन नाबालिग दोस्तों ने युवक को चाकुओं से गोदा, एक महीने पहले पिता से हुआ था झगड़ा

नई दिल्ली। Man stabbed to death in Delhi सेंट्रल दिल्ली के पटेल नगर इलाके में तीन नाबालिगों ने एक 38 साल के युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। इस घटना को एक रंजिश के तहत अंजाम दिया गया। हुआ ये कि एक महीने पहले तीन नाबालिगों में से एक के पिता के साथ इस शख्स का झगड़ा हुआ था, जिसकी हत्या की गई। इसके बाद पिता के साथ हुए झगड़े का बदला लेने के लिए तीन नाबालिग दोस्तों ने देशराज कुमार और उसके एक दोस्त परम हंस पांडेय पर हमला कर दिया। इस हमले में देशराज की मौत हो गई है, जबकि परम हंस पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। परम हंस पांडे मौके पर अपने दोस्त को बचाने की कोशिश में घायल हो गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके बाल सुधारगृह भेज दिया है।

Delhi police

12 जनवरी की है घटना

इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया है कि परम हंस पांडे 12 जनवरी को शाम के वक्त जब वो काम से घर लौट रहे थे तो प्रेम नगर इलाके के पास चार-पांच लोगों ने उसके दोस्त को रोका और उसकी पिटाई शुरू कर दी। उनमें से एक ने ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। जब परम हंस ने बीच-बचाव की कोशिश की तो उसे भी चाकू मार दिया। इसके बाद गंभीर हालत में वो जैसे-तैसे घर तक पहुंचे, जिसके बाद उनकी पत्नी ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। परम हंस पांडे की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

अस्पताल ले जाने से पहले हुई देशराज की मौत

पुलिस को इस घटना की जानकारी एक पीसीआर कॉल के जरिए मिली। फोन पर किसी शख्स ने बताया कि एक शख्स खून से लथपथ पड़ा हुआ है। देशराज को जब तक अस्पताल ले जाया जाता, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि देशराज के शरीर पर दो गहरे जख्म के निशान थे।

एक महीने पहले देशराज का हुआ था एक आरोपी के पिता से झगड़ा

आपको बता दें कि जब पुलिस आरोपियों की खोजबीन में जुटी तो वो मृतक देशराज के ऑफिस जा पहुंची। यहां जाकर पुलिस को पता चला कि देशराज यहां 15 साल से काम कर रहा था। अभी एक महीने पहले एक कलिग से उसकी बहस हो गई थी, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो पता चला कि आरोपियों में एक लड़का उसी शख्स का है, जिसका झगड़ा देशराज से एक महीने पहले हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+