दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर चोर चुरा ले गए केबल, अरविंद केजरीवाल ने गृहमंत्री से पूछे ये सवाल

Delhi News: आम आदमी पार्टी ने राजधानी दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर हमला बोला है। दिल्ली मेट्रो के ब्लू लाइन पर केबल चोरी होने का जिक्र करते हुए आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सुरक्षा से निपटने के तरीके पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी निगरानी में यहां कुछ भी सुरक्षित नहीं है।

केजरीवाल ने एक्स पर लिखते हुए कहा कि "अमित शाह जी, दिल्ली में यह क्या हो रहा है, आज यह स्थिति हो गई है कि दिल्ली मेट्रो की केबल भी चोरी हो गई है। यदि दिल्ली मेट्रो की केबल भी सुरक्षित नहीं है।"

Arvind Kejriwal

Blue Line पर केबल की चोरी

आप के वरिष्ठ नेता दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर कीर्ति नगर से मोती नगर तक केबल चोरी हो गई है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह दिल्ली है, देश की राजधानी, इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सीधे तौर पर केंद्र सरकार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाथों में हैं, फिर भी मेट्रो केबल चोरी हो गई।

उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह से आग्रह करते हुए कहा कि वे दिल्ली की सुरक्षा को गंभीरता से लें, दिल्ली में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने हेतु कठोर से कठोर कदम उठाए जाएं और बढ़ते अपराधों को लेकर दिल्ली की जनता के मन में इन बढ़ती सुरक्षा चिंताओं का तुरंत समाधान करें।

DMRC ने यात्रियों से की अपील

बता दें कि दिल्ली मेट्रो के एलिवेटेड कॉरिडोर पर सिग्नल चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) का कहना है सिग्नल का तार चोरी होने के कारण दिन में दोनों स्टेशनों के बीच ट्रेनों का परिचालन धीमे रहा। ताकि यात्रियों को आवागमन में ज्यादा असुविधा का सामना न करना पड़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+