'सुरक्षा में चूक या किसानों का आक्रोश, इसकी जांच हो', मोदी के पंजाब दौरे पर बोले राकेश टिकैत

नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का कहना है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिरोजपुर दौरे में सुरक्षा चूक हुई या किसानों का गुस्सा था, इसकी जांच होनी चाहिए। टिकैत बोले कि, किसान आंदोलन के समय से किसानों में मोदी सरकार से भारी नाराजगी है और वे भाजपाइयों के खिलाफ प्रदर्शन करते रहे हैं। उन्होंने कहा, "इस बात की जांच होनी चाहिए कि वाकई सुरक्षा में चूक हुई या किसान अपना गुस्सा जाहिर कर रहे थे।"

Recommended Video

      Farmer Laws: Rakesh Tikait बोले- नहीं चाहते Prime Minister Narendra Modi माफी मांगे | वनइंडिया हिंदी
      BKU leaders Rakesh Tikait

      राके​श टिकैत ने उपरोक्त बयान अपने आॅफिशियल ट्विटर हैंडिल के जरिए दिया। उन्होंने हिंदी में ट्वीट किया, 'भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा में चूक करने के कारण रैली रद्द करने की बात कहीं जा रहीं है, वहीं दूसरी ओर पंजाब के मुख्यमंत्री खाली कुर्सियों की बात कहकर प्रधानमंत्री के वापस लौटने का दावा कर रहे हैं। अब इस बात की जांच जरूरी है कि वापसी सुरक्षा में चूक है या फिर किसानों का आक्रोश.!'

      news

      इधर, BKU-क्रांतिकारी ने ली जिम्मेदारी
      इस बीच खबर आई है कि, कल फिरोजपुर के प्यारेआना गांव के पास प्रधानमंत्री के रूट पर जिन लोगों की भीड़ जुटी थी, उनमें ज्यादातर भारतीय किसान यूनियन के ही प्रदर्शनकारी थे। भारतीय किसान संघ (क्रांतिकारी) के महासचिव बलदेव जीरा ने कल की घटना की जिम्मेदारी भी ले ली है। हालांकि, कहा जा रहा है कि, बीकेयू क्रांतिकारी-कीर्ति किसान यूनियन वो संगठन हैं जिन्होंने किसानों के राजनीतिक मोर्चे से दूरी बनाई थी। एक पदाधिकारी का कहना है कि, उनका फिरोजपुर के सभी रास्तों पर सुबह से प्रदर्शन चल रहा था।

      BKU leaders Rakesh Tikait

      बता दें कि, कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पंजाब यात्रा के दौरान 42,750 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने वाले थे। उन्हें कुछ परियोजनाओं का लोकार्पण भी करना था। इसके लिए वह बुधवार को फिरोजपुर के कार्यक्रम में जाने वाले थे। हालांकि, ऐन पर उनकी कारों के काफिले पर हाईवे ब्लॉक मिला और प्रदर्शनकारी उनके पास ही पहुंच गए। वे कुछ नारे लगा रहे थे। करीब 15 मिनट तक मोदी वहां रुके और फिर वापस लौट पड़े। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा- 'अपने सीएम को थैंक्स कहना कि मैं जिंदा लौट सका।'

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+