दिल्ली में फिर गरमाया 1100 पेड़ों की कटाई का मामला: सौरभ भारद्वाज ने कहा- एलजी साहब ने कोर्ट में'

New Delhi:दिल्ली के रिज क्षेत्र में अवैध रूप से काटे गए 1100 पेड़ों का मुद्दा फिर गरमा गया है। मंत्री सौरभ भारद्वाज ने फिर इस मुद्दे को उठाया है। सौरभ भारद्वाज कहा कि रिज क्षेत्र में अवैध रूप से एलजी साहब 1100 पेड़ कटवा दिए। अगर डीडीए के अफसरों ने पेड़ काटने की अनुमति नहीं मिलने की बात एलजी से छिपाई थी तो उन अफसरों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इस समय पूरे उत्तर भारत में जिस तरह प्रदूषण फैला हुआ है उससे हमें समझ आता है कि पेड़ों कि कितनी अहमियत है। और ऐसे में एक मामला आया कि दिल्ली के रिज क्षेत्र में 1100 पेड़ काट दिये गए जब एक NGO ने इस मामले को उठाया तो मामला कोर्ट में पहुंचा और LG की तरफ से कोर्ट में कहा गया कि 1100 पेड़ नहीं काटे गए।

Saurabh Bharadwaj

आगे उन्होंने कहा कि रिज में सड़क बनाने के लिए जो परमिशन मांगी गई थी उसमें Map के जरिये जो Alignment बताई गई थी असल में सड़क की Alingment बदल दी गई। जो बात हम कई महीनों से कह रहे थे वो बात अब साबित हो गई कि फार्म हाऊस को बचाने के लिए ही सड़क की Alignment जमीन पर बदल दी गई यानि नक्शे के अनुसार फार्म हाउस हटाकर सड़क बनाई जानी थी लेकिन रिज के पेड़ काटकर सड़क बना दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+