दिल्ली के रोहिणी में एक ही परिवार के चार लोगों के शव बरामद, पति-पत्नी व दो मासूम बच्चे शामिल

दिल्ली के रोहिणी इलाके में गुरुवार को एक ही परिवार के चार लोगों का शव मिलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

नई दिल्ली। दिल्ली के रोहिणी इलाके में गुरुवार को एक ही परिवार के चार लोगों का शव मिलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। खबर के मुताबिक एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटका मिला जबकि उसकी पत्नी और दोनों बच्चे एक कमरे में बेड पर मृत मिले। माना जा रहा है कि पति ने पत्नी और दोनों बच्चों को मारकर खुद को फांसी लगा ली।

death

जानकारी के मुताबिक घर अंदर से बंद था, लेकिन जब घर आए किसी व्यक्ति के काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी अंदर से कोई नहीं आया तो पुलिस को सूचित किया गया। जब पुलिस ने मौके पर जाकर दरवाजा तोड़ा और अंदर घुसकर देखा तो उसके होश उड़ गए। इसाके में खबर आग की तरह फैल गई।

यह भी पढ़ें: Farmers Protest के चलते बंद हुआ दिल्ली-हरियाण बॉर्डर, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें खबर

मृतकों की पहचान धीरज (31), उसकी पत्नी आरती (28), दो बेटे हितेन (6) और अथर्व (3) के रूप में हुई है। धीरज डीटीसी में ड्राइवर की नौकरी करता था। जिस बिल्डिंग में यह हादसा हुआ वह तीन मंजिला बनी हुई है और धीरज दूसरी मंजिल पर अपने परिवार के साथ रहता था। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे पारिवारिक कलह का मामला मानकर चल रही है, लेकिन घटना की असल वजह का पता जांच के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल पुलिस ने चारों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+