Delhi Crime: दिल्ली को क्या हो गया? नए फोन की पार्टी देने से सचिन ने किया इनकार, दोस्तों ने कर दी हत्या

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली 'क्राइम कैपिटल' बनती जा रही है। अब एक नाबालिग युवक की चाकू घोंपकर मौत के घाट उतार दिया गया है। किशोर की बस इतनी सी गलती थी कि उसने नया फोन खरीदने के बाद दोस्तों को पार्टी देने से मना कर दिया था। जिसके बाद नया फोन खरीदने के बाद घर लौट रहे किशोर को उसके दोस्त ने चाकू घोंप दिया।

जानकारी के मुताबिक नया फोन खरीदने के बाद पार्टी करने से मना करने पर लड़के की दोस्तों से बहस हो गई। बहस हाथापाई में बदल गई, उनमें से एक ने लड़के को चाकू घोंप दिया। इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने 3 नाबालिगों को हिरासत में लिया, साथ ही हमले में इस्तेमाल चाकू को बरामद कर लिया है।

Delhi Crime News

16 साल के सचिन को मारा चाकू

मृतक किशोर की पहचान 16 वर्षीय सचिन के रूप में हुई है, जो शकरपुर का रहने वाला था। 23 सितंबर की शाम को करीब 7 बजे सचिन ने नया मोबाइल फोन खरीदा था और घर लौट रहा था, तभी उसे एक फास्ट फूड शॉप के पास कुछ जानकार मिले।

नया फोन देखकर लड़कों ने सचिन से पार्टी की मांग की, जिसे उसने मना कर दिया। इस इनकार के कारण तीखी बहस हुई, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई। हाथापाई के दौरान लड़कों में से एक ने चाकू निकाला और सचिन पर पीछे से दो बार वार किया। सचिन मौके पर ही गिर गया और हमलावर भाग गए।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम

आसपास खड़े लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और सचिन को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही किशोर ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिरासत में 3 किशोर

सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने तीनों नाबालिग आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। उनके पास से हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है। चूंकि आरोपी नाबालिग हैं, इसलिए पुलिस किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+