शिक्षकों के ट्रांसफर पर गोपाल राय बोले- बीजेपी 'काम रोको' अभियान के जरिए शिक्षा प्रणाली को कर रही कमजोर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों के 5 हजार शिक्षकों का एक साथ ट्रांसफर किए जाने का मु्द्दा गरमाता जा रहा है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने रातों-रात शिक्षा निदेशालय द्वारा किए ट्रांसफर को लेकर भाजपा को आड़े हाथाें लेते हुए इसे साजिश करार दिया है।
गोपाल राय ने कहा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर अपने 'काम रोको' अभियान के जरिए दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इन तबादलों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

मंत्री गाेपाल राय ने कहा भाजपा अपने उपराज्यपाल (एलजी) के माध्यम से जानबूझकर दिल्ली के प्रशंसित शिक्षा मॉडल को नुकसान पहुंचा रही है।
उन्होंने कहा केजरीवाल सरकार के स्कूलों से पांच हजार शिक्षकों का मनमाना तबादला इस अभियान का सबसे खतरनाक पहलू है। राय के अनुसार, यह निर्णय भाजपा की केंद्र सरकार के दबाव में लिया गया है और अभिभावकों और शिक्षक संगठनों दोनों को ही यह स्वीकार्य नहीं है।
गोपाल राय ने जोर देकर कहा कि यह फैसला शिक्षा मंत्री आतिशी की इच्छा के खिलाफ है और भ्रष्टाचार से प्रेरित लगता है। उन्होंने भाजपा और एलजी से अपने कदमों पर पुनर्विचार करने की अपील की और जोर देकर कहा कि कड़ी मेहनत और समर्पण से दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। राय ने चेतावनी दी कि इस प्रगति को नुकसान पहुंचाने से बच्चों का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा।
उन्होंने इन तबादलों को तत्काल रोकने और जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराने की मांग की। उन्होंने कहा, "भाजपा के एलजी और उसकी केंद्र सरकार के दबाव में अधिकारियों द्वारा लिया गया यह फैसला बच्चों के अभिभावकों और शिक्षक संगठनों को कतई स्वीकार्य नहीं है।"
आधिकारियों ने जानें क्या दिया जवाब?
शिक्षा विभाग के अधिकारी ने तर्क दिया कि कुछ लोग इस क्षेत्र में सुधार नहीं चाहते हैं, इसलिए वे इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि केवल उन लोगों का तबादला किया गया जो एक ही स्थान पर 35 साल से अधिक समय से काम कर रहे थे, जबकि एक ही स्थान पर दस साल से कम समय तक काम करने वाले लोग इससे अप्रभावित रहे।












Click it and Unblock the Notifications