Swati Sachdeva: मां पर भद्दी टिप्पणी देने वाली फीमेल स्टैंडअप कॉमेडियन कौन? सोशल मीडिया पर भड़के लोग
Swati Sachdeva: कॉमेडी शो के नाम पर इन दिनों काफी अश्लील कंटेस्टेंट देखने को मिल रहा है। रणबिर अल्हाबादिया और कुणाल कामरा के चर्चे अभी कम भी नहीं हुए थे कि एक और स्टैंड अप कॉमेडियन का नाम सुर्खियों में है। हाल ही में रणवीर अल्लाहबादिया ने पेरेंट्स को लेकर आपत्तिजनक कमेंट किया था।
अब एक फीमेल स्टैंडअप कॉमेडियन ने अपने शो में अपनी मां को लेकर ऐसा कुछ कह दिया जिसे जिसे सुनकर लोग भड़क गए हैं।

Who Is Swati Sachdeva? कौन है स्वाति सचदेवा?
कोई और नहीं, बल्कि स्वाति सचदेवा हैं। स्वाति सचदेवा एक स्टैंडप कॉमेडियन हैं। स्वाति ने DU से ग्रेजुएशन किया फिर एमिटी यूनिवर्सिटी से एडवर्टाइजमेंट और पीआर में डिग्री हासिल की। इसके बाद वो कुछ दिनों तक फ्रीलांस कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया। उसके बाद उन्होंने स्टैंड अप कॉमेडी की ओर रुख कर लिया।
Swati Sachdeva: स्वाति की वीडियो हो रही वायरल
इनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल क्लिप में स्वाति कहती हैं, 'मेरी मां कूल मॉम बनने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन उनसे हो नहीं पा रहा है। अभी हाल ही में मेरा उनके साथ एक हादसा हो गया, उन्होंने मेरा वाइब्रेटर पकड़ लिया था, वो मेरे पास पूरे आत्मविश्वास के साथ मेरे पास ठुमकते-ठुमकते आईं। मेरे पास आकर बोला कि इधर आओ और मेरे पास बैठो। आराम से बैठो, मुझे तुमसे एक दोस्त की तरह बात करनी है।'
स्वाति ने यह भी कहा, 'ये पक्का मेरा वाइब्रेटर उधार मांगने वाली है।'इस वीडियो क्लिप को देखकर लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। लोग स्वाति पर काफी भड़के हुए हैं। यहीं नहीं, लोगों ने स्वाति के खिलाफ एक्शन की मांग की है।
Swati Sachdeva: सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना
एक यूजर ने लिखा, 'बेशर्म...शर्मनाक। थोड़ा बहुत हंसी मजाक चलता है पर ये तो अब हद ही कर रहे हैं...। एक नाराज यूजर ने लिखा, 'खुद को मशहूर करने के लिए माता-पिता की कोई इज्जत नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications