विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की किडनी का सफल ट्रांसप्लांट

16 नवंबर को किडनी फेल होने के बाद एम्स में भर्ती कराईं गईं थी सुषमा स्वराज, खुद ही ट्वीट कर दी थी जानकारी।

नई दिल्ली। पिछले डेढ़ महीने से दिल्ली के एम्स में भर्ती विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की किडनी का आज सफल ट्रांसप्लांट किया गया।

sushma

एम्स के कार्डियो-थोरैकिक सेंटर में करीब पांच घंटे चले ऑपरेशन में आज विदेश मंत्री का किडनी ट्रांसप्लांट किया गया। डॉक्टरों ने उनकी सर्जरी के सफल रहने की जानकारी दी है।

बीते महीने की 16 तारीख को सुषमा स्वराज को एम्स में भर्ती करा गया था। सुषमा ने तब ट्वीट कर अपनी बीमारी की जानकारी दी थी उन्होंने ट्वीट किया था 'मैं किडनी फेल होने की वजह से एम्स में भर्ती हूं। फिलहाल डाइलेसिस पर हूं। किडनी ट्रांसप्लांट के लिए टेस्ट किए जा रहे हैं। भगवान श्रीकृष्ण सब अच्छा करेंगे।

पिछले डेढ़ महीने में विदेश मंत्री को देश-विदेश से बहुत से लोगों ने अपनी किडनी देने की ख्वाहिश जाहिर की थी लेकिन किसने उन्हें किडनी दी, इसका पता नहीं चल पाया।

दुनियाभर से लोगों ने की थी किड़नी दान करने की पेशकश

सुषमा स्वराज के अस्पताल में भर्ती होने के बाद देश और विदेश से उनको कई चाहने वालों ने किडनी देने की ख्वाहिश जाहिर की थी। जिनमें कुछ ट्वीट की काफी चर्चा भी हुई थी।

उत्तर प्रदेश के मुजीब अंसारी ने सुषमा स्वराज को ट्वीट करते हुए कहा था कि मैं एक मुसलमान हूं और बहुजन समाज पार्टी का समर्थक हूं लेकिन मैं आपकों अपनी किडनी डोनेट करना चाहता हूं।क्योंकि आप आप मेरे लिए मां के बराबर हैं।

वहीं तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के सांसद रायपति संबाशिवा राव ने भी पत्र लिखकर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को अपनी किडनी देने की पेशकश की थी। रायपति पूर्व में कांग्रेसी रहे हैं।

इसके अलावा भी कई लोगों ने उन्हें किडनी देने की बात लिखी, इसमें बलूचिस्तान के भी कई लोग शामिल है। पिछले डेढ़ महीने से अस्पताल में होने के बावजूद भी सुषमा लगातार ट्वविटर के जरिए लोगों से जुड़ीं रहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+