सीएम केजरीवाल को SC से मिली अंतरिम जमानत मिलते ही AAP ने शुरू किया जश्न, शेयर की ये खास फोटो
Arvind Kejriwal Bail news: दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल की शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत मंजूर कर दी है। जिसके बाद आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं।
21 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय ने अरविंद केजरीवाल को अरेस्ट किया था जिसके बाद पहले ईडी कस्टडी में दिल्ली के सीएम थे, इसके बाद 1 अप्रैल को सीएम केजरीवाल को न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में भेज दिया। वहीं शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल की अपील पर फैसला सुनाते हुए अंतरिम जमानत दे दी है।

बता दें सीएम अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलते ही आम आदमी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक फोटो शेयर की। जिसमें केजरीवाल जेल की सलाखों के बारह हैं और इस फोटो पर सत्यमेव जयते लिखा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications