सनी लियोन के मोबाइल नंबर ने उड़ाई दिल्ली के युवक की नींद, रोज आ रहीं 400 कॉल
दिल्ली। बॉलीवुड स्टार सनी लियोन के मोबाइल नंबर ने एक युवक की नींद उड़ा दी है, क्योंकि उस नंबर पर रोज 400 कॉल आ रही है। लोग कॉल करने वाले युवक से अश्लील और अभद्र बात करते हुए सनी के बारे में पूछने लगते हैं। दरअसल, सनी लियोन ने फिल्म 'अर्जुन पटियाला' में पुलिसकर्मी को अपना मोबाइल नंबर बताया है, लेकिन असल में वह नंबर दिल्ली की एक निजी कंपनी के सीनियर एग्जीक्यूटिव का है। इन फोन कॉल से परेशान होकर युवक ने मौर्या एनक्लेव थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

क्या है मामला
जानकारी के मुताबिक, पीतमपुरा निवासी पुनीत अग्रवाल एक प्राइवेट कंपनी में सीनियर एग्जीक्यूटिव हैं। उनके मोबाइल पर दो दिन पहले एक कॉल आई। फोन उठाते ही शख्स ने उनसे अश्लील बात करते हुए सनी लियोन के बारे में पूछा। पुनीत ने फोन काट दिया, लेकिन उसके बाद लगातार फोन आने लगे। पुनीत ने फोन करने वालों से पूछा कि उनके पास उसका नंबर कहा से आया है तो उन्होंने बताया कि अभिनेत्री सनी लियोन की फिल्म अर्जुन पटियाला दो दिन पहले ही रिलीज हुई है।

लोग कर रहे हैं परेशान
शिकायतकर्ता का कहना है कि सनी जो नंबर बोलती हैं, वह उनका है। फिल्म में बिना इजाजत ऐसे किसी का नंबर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। बताया कि शुक्रवार से ही लोग मेरे पास सनी लियोन से बात करने के लिए कॉल कर रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग तो वॉट्सएप पर मैसेज भी कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे मैं परेशान हो गया हूं। युवक ने बताया कि उसका फिल्म इंड्रस्टी से कोई लेना-देना नहीं है और ना ही वह किसी को व्यक्तिगत तौर पर जानता है।

कोर्ट जाने की तैयारी में युवक
इस फिल्म के निर्माता और अभिनेत्री ने उसके मोबाइल का प्रयोग बिना उसके पूछे किया है। इस कारण उसने मामले की लिखित शिकायत मौर्या एंक्लेव थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत पर कोई कार्रवाई अभी तक नहीं की है, इस कारण उसके पास कॉल आने का सिलसिला जारी है। अब पुनीत अग्रवाल मामले को कोर्ट लेकर जाने वाला है, जिसके लिए वह अपने वकील के संपर्क में है। बकायदा, वह इन फोन कॉल्स में होने वाली बातचीत को रिकॉर्ड भी कर रहा है ताकि जरूरत पर सबूत पेश किया जा सके।
-
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
कौन हैं BJP नेता की पत्नी Aimee Baruah, जिनकी खूबसूरती ने छुड़ाए लोगों के पसीने? असम चुनाव में वायरल हुआ Video -
Ranveer Singh ने RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों की मुलाकात? क्या हुई बात? क्या है इसके पीछे की असली कहानी? -
Dacoit BO Collection Day 1: 'धुरंधर 2' के तूफान में घिरी 'डकैत', ओपनिंग डे पर की बस इतनी कमाई












Click it and Unblock the Notifications