दिल्ली: आप उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगी सुनीता केजरीवाल, कल से शुरू करेंगी रोड शो
दिल्ली की शिक्षा मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल मैदान में उतरेंगी। आतिशी ने कहा कि सुनीता केजरीवाल अब AAP उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगी। इसकी शुरुआत कल दिल्ली से होगी।
आतिशी ने कहा कि सुनीता केजरीवाल 27 अप्रैल को वह पूर्वी दिल्ली में रोड शो करेंगी। फिर वह 28 अप्रैल को पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगी। सुनीता केजरीवाल पंजाब, हरियाणा और गुजरात का भी दौरा करेंगी। दिल्ली, पंजाब के साथ-साथ पूरे देश के लोग अरविंद केजरीवाल के पक्ष में वोट करेंगे।

यह भी पढ़ें- पंजाब: सुनीता केजरीवाल से मिले लोकसभा उम्मीदवार मलविंदर कंग, चुनावी रणनीति पर की चर्चा












Click it and Unblock the Notifications