दिल्ली के जहांगीरपुरी में पथराव के बाद फायरिंग, पुलिस ने कहा- ये सांप्रदायिक मामला नहीं

नई दिल्ली, 8 जुलाई: राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शुक्रवार को पथराव हुआ। इसके बाद कुछ लोगों ने हवाई फायरिंग की। घटना के बाद मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम ने जब जांच शुरू की तो सारा मामला सामने आ गया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक इस घटना में कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है, ये घटना पार्किंग को लेकर हुई थी। फिलहाल आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी मौके से फरार हो गए थे, जिनको पकड़ने की कोशिश की जा रही है। इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ था।

Delhi

इससे पहले जून के पहले हफ्ते में भी इसी तरह की घटना सामने आई थी। उस दौरान I ब्लॉक में एक पक्ष के कई लोग इकट्ठा हो गए थे, जिसके बाद वहां पर जमकर हंगामा हुआ। बाद में पता चला कि जहीर नाम का लड़का अपने साथियों के साथ इलाके में पहुंचा था। उसको दो युवकों की तलाश थी, लेकिन वो नहीं मिले। जिस पर उन्होंने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस घटना में कई गाड़ियों के शीशे टूट गए थे। बाद में दिल्ली पुलिस ने बताया था कि उस घटना में भी कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं था।

अप्रैल में हुई थी सांप्रदायिक हिंसा
आपको बता दें कि 16 अप्रैल को हनुमान जयंती पर शोभा यात्रा निकाली गई थी। जब यात्रा जहांगीरपुरी पहुंची तो उस पर अराजक तत्वों ने पथराव शुरू कर दिया। जिसमें 8 पुलिसकर्मियों समेत 9 लोग घायल हुए। घटना के बाद कई लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिनमें से 5 पर एनएसए लगाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+