Delhi Chalo: 'जल्द किसानों के मुद्दे पर निकलेगा समाधान', चौथे राउंड की बातचीत पर बोले सीएम केजरीवाल
किसानों के मार्च 'दिल्ली चलो' (Delhi Chalo) को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने किसानों के लिए बड़ी उम्मीद जताई है। रविवार को उन्होंने किसानों के संघर्ष पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें आशा है कि जल्द ही किसी न किसी नतीजे पर पहुंचा जाएगा, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।
किसानों और केंद्र सरकार के बीच चौथे राउंड की बातचीत जारी है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली चलो मार्च के लिए निकले किसान दिल्ली में प्रवेश की जिद पर अड़े हैं। मांगें पूरी ना होने तक वे घर वापस नहीं जा रहे।

इस बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने उम्मीद जताई है कि किसानों की मांग का कोई ना कोई हल जरूर निकलेगा। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता और हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि एमएसपी पर केंद्र सरकार को कोई एक निर्णय लेना चाहिए।
हुड्डा ने कहा, "मुझे आशा है कि वो किसी सामाधन पर पहुंचेंगे। सरकार को MSP पर जरूर कोई फैसला लेना चाहिए।"
बता दें कि गैर राजनीतिक संयुक्त किसान मोर्चा औऱ किसान मजदूर मोर्चा ने 'दिल्ली चलो' मार्च का ऐलान कर रखा है। किसान संगठन ने बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से मांग की है कि वो उनकी मांगें पूरी करें।
किसानों के प्रदर्शन के छठे दिन पंजाब किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने कमेटी के महासचिव श्रवण सिंह पंडेर ने कहा कि हमारी सरकार के साथ चौथे राउंड की बातचीत है। सरकार ने अभी कुछ और समय मांगा है कि और कहा है कि वो इस मामले की चर्चा केंद्रीय मंत्रियों से करने के बाद समधान निकालेगी।












Click it and Unblock the Notifications