दिल्ली में बढ़ा ओमिक्रॉन का खतरा, 6 नए मरीज मिले, कुल मामले बढ़कर हुए 28

दिल्ली में ओमिक्रॉन वेरिएंट के 6 नए मरीज मिलने के बाद यहां कुल मामलों की संख्या 28 हो गई है।

नई दिल्ली, 20 दिसंबर: देश में ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच दिल्ली में कोरोना वायरस के इस नए वेरिएंट के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी में ओमिक्रॉन वेरिएंट के 6 मरीज मिले, जिसके बाद यहां कुल मामलों की संख्या बढ़कर 28 हो गई। हालांकि राहत की बात यह है कि इन 28 मरीजों में से 12 मरीज अभी तक ठीक होकर अपने घर लौटे चुके हैं, जबकि अन्य 16 का फिलहाल इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि एक दिन पहले रविवार को ही दिल्ली में कोरोना वायरस के 107 नए केस सामने आए, जो इस साल 27 जून के बाद एक दिन में संक्रमित होने वाले मरीजों का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

Recommended Video

    Omicron Variant: AIIMS Chief Dr Randeep Guleria ने दी चेतावनी, जानें क्या कहा ? | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    गौरतलब है कि देश के 11 राज्यों में ओमिक्रॉन के मामले मिलने के बाद कोरोना के इस नए वेरिएंट का खतरा बढ़ गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 18 दिनों में देश में ओमिक्रॉन वेरिएंट के 150 से भी ज्यादा केस मिल चुके हैं। दिल्ली के अलावा सोमवार को कर्नाटक में पांच और केरल में ओमिक्रॉन वेरिएंट के चार नए केस मिले। आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना वायरस के इस नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के सबसे पहले दो मरीज कर्नाटक में ही 2 दिसंबर को दर्ज किए गए थे।

    किस राज्य में ओमिक्रॉन के कितने मरीज?
    केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, अभी तक ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामले सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में सामने आए हैं, जहां यह संख्या 45 तक पहुंच गई है। महाराष्ट्र के अलावा, दिल्ली में 28, राजस्थान में 17, कर्नाटक में 19, तेलंगाना में 20, गुजरात, केरल में 11-11 और आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु व पश्चिम बंगाल में ओमिक्रॉन वेरिएंट का एक-एक मरीज मिल चुका है। हाल ही में मुंबई में एक ऐसा शख्स भी ओमिक्रॉन वेरिएंट की चपेट में आया है, जो अमेरिका में फाइजर वैक्सीन की तीनों डोज ले चुका है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+