'आफताब मुझे ढूढंकर मार डालेगा...',श्रद्धा वालकर का मर्डर से पहले का ऑडियो क्लिप पुलिस ने कोर्ट में किया पेश
श्रद्धा वालकर का मर्डर से पहले का ऑडियो क्लिप दिल्ली पुलिस ने अदालत के सामने पेश किया है जिसमें श्रृद्धा आफताब से अपनी जान को खतरा होने की बात कहती सुनाई दे रही है।

Shraddha Walker Murder Case: दिल्ली में 2022 में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी जिसमें श्रृद्धा वालकर नाम की लड़की की उकके लिव इन पाटनर ने हत्या कर दी उसके बाद उसके शरीर के कई टुकड़े को कई जगहों पर फेंक दिया था। उसी श्रृद्धा वालकर मर्डर केसम में दिल्ली पुलिस ने कोर्ट के सामने 20 मार्च को बड़ा खुलासा किया है। कोर्ट में दिल्ली पुलिस ने दलील देते हुए कथित तौर पर कोर्ट में एक श्रृद्धा की ऑडियो क्लिप पेश की है। जिसमें श्रृद्धा कह रही है कि आफताब उसकी हत्या कर देगा।
दिल्ली सरकार की ओर से विशेष लोक अभियोजक अमित प्रसाद पेश हुए जिन्होंने कहा इस क्लिप से ये साबित होता है, श्रद्धा को पहले से ही उसके लिवइन पाटनर पूनावाला से जान का खतरा था और वो उसे बेहरहमी से मारता-पीटता था।
आरोपों पर बहस के दौरान प्रेक्टो ऐप का ऑडियो क्लिप चलाया गया जिसमें श्रृद्धा अपने साइक्रेटिस्ट से कहती सुनाई दे रही है कि मेरी प्राब्लम है कि मुझे इस बात का डर है कि वह यानी आफताब पूनावाला मुंबई के पास वसई में कहीं से भी मुझे ढूढं ले लेगा औक्र फिर मुझे मारेगा।
क्लिप में श्रृद्धा ये कहती सुनाई दे रही हे कि ना जाने कितनी बार उसने मुझे मारने की कोशिश की। ऐसा मेरे साथ पहली बार नहीं हुआ है। ऐसा पहले भी हो चुका है। उसने मेरी गर्दन पकड़ ली और मैं लगभग बेहोश हो गई थी, वो तो अच्छा हुआ कि जब मैंने उसकी गर्दन पकड़ कर उसको पीछे धक्का दे दिया लेकिन इससे पहले उसके मेरा गला पकड़ने के कारण मैं सांस नहीं ले सकी।
बता दें 18 मई 2022 को आफताब अमीन पूनावाला ने कथित तौर पर अपनी लिव इन पार्टनर श्रृद्धा वालकर की घर में ही गला घोंट कर हत्या कर दी थी उसके बाद सेफ चाकू से उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े करके उसे बड़ी सी फ्रीज घर में लाकर रख दिया था और कुछ महीनों में एक-एक करके उसने श्रृद्धा के शरीर के टुकड़े एक-एक करके दिल्ली शहर के अलग-अलग इलाकों में फेंक आया था। मुंबई की रहने वाली श्रृद्धा क्योंकि अपने परिवार को नाराज करके आफताब के साथ दिल्ली आकर लिव इन पार्टनर के तौर पर रह रही थी तो उसके घर वाले उसके संपर्क में नहीं थे लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी बेटी ने जब बहुत दिनों तक कोई फोटो नहीं शेयर की तो उन्हें शक हुआ और उन्हें अपनी बेटी की तलाश शुरू और तब जाकर पूनावाला की पोल खुली और उसे अरेस्ट कर जेल भेजा गया।












Click it and Unblock the Notifications