Shraddha Murder Case: श्रद्धा के दोस्त का बड़ा खुलासा, दो साल पहले भी दर्ज कराई थी FIR

Shraddha Murder Case: एक तरफ जहां श्रद्धा वॉकर हत्याकांड में पुलिस जांच कर रही है और हर रोज इससे जुड़ी नई जानकारी सामने आ रही है तो दूसरी तरफ श्रद्धा की हत्या से पहले आखिर उसके ब्वॉयफ्रैंड आफताब की क्या मनोस्थिति कैसी थी, वह किस तरह का व्यक्ति था, इसको लेकर भी नई जानकारी सामने आ रही है। श्रद्धा के एक दोस्त ने अब सामने आकर इस पूरे मामले से जुड़ी नई जानकारी सामने दी है। उसने बताया है कि आखिर किस तरह से आफताब श्रद्धा को शोषित करता था और उसके साथ हिंसा करता था।

Recommended Video

    Shraddha Case में Aftab Poonawala का होगा Narco Test, क्या होती है ये जांच | वनइंडिया हिंदी *News
    दर्ज कराई थी एफआईआर

    दर्ज कराई थी एफआईआर

    श्रद्धा के दोस्त राहुल राय ने बताया कि 2020 में हम सबने श्रद्धा की मदद एफआईआर कराने में की थी। श्रद्धा हमारे पास आई थी और उसने बताया था कि आफताब उसे मारता है, जिसके बाद हम सबने उसकी एफआईआर दर्ज कराने में मदद की थी। हम उसे घर लेकर गए थे। पुलिस अधिकारी ने हमे सुझाव दिया था कि हम आफताब को पूछताछ के लिए हिरासत में ले सकते हैं लेकिन श्रद्धा ने कहा कि रिलेशन में इस तरह की चीजें होती हैं।

    श्रद्धा ने कहा था कि वह मुझे मार डालेगा

    श्रद्धा ने कहा था कि वह मुझे मार डालेगा

    रवि ने बताया कि अगले दिन पुलिस ने श्रद्धा को पुलिस स्टेशन बुलाया था। पुलिस स्टेशन पहुंचने के बाद श्रद्धा ने कहा था कि उसे डर है कि आफताब उसे मार डालेगा क्योंकि उसने पहले भी मुझे मारने की कोशिश की है, उसने मुझे कई बार मारा है। आफताब घर में श्रद्धा को कैदकर रखता था, उसका दूसरी लड़की के साथ भी अफेयर था, वह दूसरी लड़कियों से भी बात करता था। श्रद्धा ने खुद कहा था कि आफताब ड्रग्स का इस्तेमाल करता है। जब दोबारा हमने श्रद्धा से संपर्क किया तो उसने कहा परेशान ना हो, इस तरह की चीजें होती हैं, इसके बाद हमने उसे कभी संपर्क नहीं किया।

    गांजे के नशे में हत्या

    गांजे के नशे में हत्या

    पुलिस के सूत्रों ने दावा किया है कि श्रद्धा हत्याकांड का आरोपी आफताब गांजे के नशे में रहता था। उसने खुद इस बात को स्वीकार किया है कि वह गांजे का नशा करता था। यहां तक कि जिस दिन उसने श्रद्धा की हत्या की थी उससे पहले भी उसने गांजे का इस्तेमाल किया था और गांजे के नशे में ही उसने श्रद्धा का गला दबाकर हत्या कर दी थी। श्रद्धा से उसकी इसको लेकर कई बार लड़ाई भी हो चुकी थी। श्रद्धा आफताब को गांजा पीने को लेकर टोकती थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+