Shraddha Murder Case: हत्या से पहले गांजे के नशे में था आफताब, पुलिस को बताया उस दिन क्या-क्या हुआ था

Shraddha Murder Case: अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा वॉकर को जिस बेरहमी से आफताब पूनावाला ने मारा उसके बाद इस पूरे मामले में हर रोज नई जानकारी सामने आ रही है। किस कदर आफताब के अंदर हैवानियत भरी थी यह उसके कारनामों से नजर आ रही है। पुलिस ने बताया कि आफताब नशे का लती था और मैरिजुआना पीता था। उसने 18 मई को जब श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या की तो वह मैरिजुआना के नशे में था। पूछताछ के दौरान आफताब ने बताया कि श्रद्धा अक्सर उसे मैरिजुआना पीने के लिए डांटती थी, खर्च को लेकर दोनों के बीच पूरा दिन लड़ाई होती थी। दरअसल श्रद्धा और आफताब मुंबई से भागकर दिल्ली आए थे और दोनो पैसे की किल्लत से जूझ रहे थे।

Recommended Video

    Shraddha Case में Aftab Poonawala का होगा Narco Test, क्या होती है ये जांच | वनइंडिया हिंदी *News
    मैरिजुआना पीकर कर दी हत्या

    मैरिजुआना पीकर कर दी हत्या

    आफताब की जब श्रद्धा के काफी लड़ाई हुई थी तो वह बाहर मैरिजुआना पीने के लिए गया था और जब वह वापस आया तो उसने इस घटना को अंजाम दिया। आफताब ने पुलिस को बताया कि वह श्रद्धा को मारना नहीं चाहता था, लेकिन मैरिजुआना के नशे में उसने श्रद्धा का गला घोंट दिया। 18 मई को श्रद्धा की रात 9-10 के बीच मौत हो गई थी, इसके बाद आफताब पूरी रात शव के पास ही बैठा रहा और मैरिजुआना पीता रहा। हत्या के बाद आफताब ने शव को 35 टुकड़ों में काट दिया और इसे 300 लीटर की फ्रिज में रख दिया, धीरे-धीरे इसे मेहरौली के जंगल में फेंकता रहा।

    नार्को टेस्ट होगा

    नार्को टेस्ट होगा

    जिस तरह से आफताब के पानी का बिल काफी ज्यादा आया, फ्लैट पर खून के धब्बों के फॉरेंसिक सबूत मिले, आफताब ने इन खून के धब्बों को केमिकल से साफ करने की कोशिश की इन सबके अलावा जांच कर रही पुलिस की टीम को कई अहम सबूत इस पूरे मामले में मिले हैं। फॉरेंसिक टीम को मेहरौली के जंगल से जो मिला है उसे श्रद्धा की हड्डियां माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस की टीम इसकी जांच कर रही है। दिल्ली की कोर्ट ने गुरुवार को आफताब पूनावाला को पांच दिन की हिरासत में भेज दिया है। कोर्ट ने पुलिस को आफताब का नार्को टेस्ट कराने की भी अनुमति दे दी है। खुद आफताब भी इसके लिए राजी है, जिसके बाद कोर्ट ने पुलिस को नार्को टेस्ट की अनुमति दे दी।

    दूसरे राज्य ले जाने की तैयारी में पुलिस

    दूसरे राज्य ले जाने की तैयारी में पुलिस

    सूत्र के अनुसार आफताब को पुलिस दूसरी जगह ले जाने की तैयारी कर रही है। पुलिस आफताब को उत्तराखंड या हिमाचल प्रदेश लेकर जा सकती है, जहां पर वह श्रद्धा के साथ गया था। पूछताछ के दौरान आफताब ने बताया कि उसने श्रद्धा के शरीर के कुछ हिस्सों को देहरादून में भी फेका है। श्रद्धा के शव के टुकड़ों की मेहरौली के जंगल में दो दिन तक पड़ताल के बाद इस मामले में कई बड़ी जानकारी सामने आई है। जिसपर अब पुलिस आगे की जांच कर रही है और मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+