Shraddha Murder Case: आफताब की तबीयत खराब, टाला गया पॉलीग्राफ टेस्ट

Shraddha Murder Case श्रद्धा हत्याकांड में आरोपी आफताब पूनावाला के आज होने वाले पॉलीग्राफ टेस्ट को टाल दिया गया है। बताया जा रहा है कि, आफताब की खराब तबियत को देखते हुए नार्को टेस्ट को टाल दिया गया है। मेडिकली फिट होने के बाद ही टेस्ट होगा। श्रद्धा वालकर मर्डर केस में आरोपी और लिव इन पार्टनर आफताब पूनावाला का नार्को टेस्ट से पहले पॉलीग्राफ टेस्ट होना है।

Shraddha Case polygraph test of accused Aftab not conducted today

दिल्ली पुलिस के जोन-2 के लॉ एंड ऑर्डर स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा ने बताया कि, श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट आज नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि, आफताब की तबीयत खराब, पॉलीग्राफ टेस्ट बुखार की वजह से आज नहीं हुआ है। मेडिकली फिट होने के बाद ही टेस्ट होगा। आफताब की तबियत ठीक होने पर दिल्ली के रोहिणी इलाके में बाबा साहब अंबेडकर अस्पताल में नार्को टेस्ट किया जाएगा।

फोरेंसिक टीम ने कहा है कि अगर सब्जेक्ट पूरी तरह से फिट नहीं है तो पॉलीग्राफ टेस्ट नहीं किया जा सकता है। कल उसका नार्को टेस्ट भी होना है। हालांकि यह अभी साफ नहीं है कि कल होने वाले पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद नार्को टेस्ट आगे बढाया जाएगा या नहीं। आफताब पूनावाला पर अपनी प्रेमिका श्रद्धा वॉल्कर की दिल्ली में हत्या करने और उसके शरीर को काटने का आरोप है।

पॉलीग्राफ टेस्ट नार्को टेस्ट से अलग होता है। इसमें आरोपी को बेहोशी का इंजेक्शन नहीं दिया जाता, बल्कि कार्डियो कफ जैसी मशीनें लगाई जाती हैं। इनके जरिए ब्लड प्रेशर, नब्ज, सांस, पसीना, ब्लड फ्लो को मापा जाता है। इसके बाद आरोपी से सवाल पूछे जाते हैं। झूठ बोलने पर वो घबरा जाता है, जिसे मशीन पकड़ लेती है।

सूत्रों ने कहा कि पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए एक प्रश्नावली तैयार की गई है, ताकि इस जघन्य हत्याकांड में घटनाओं के क्रम का पता लगाया जा सके। पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद पुलिस के नार्को टेस्ट कराने की संभावना है, जिसकी अनुमति अदालत ने पिछले सप्ताह दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+