दिल्ली में बच्चों के साथ कार लेकर उड़ा बदमाश, बदले में मांगे 50 लाख, फिर पुलिस ने बिछाया जाल

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली में बदमाश कितने बेखौफ हो गए हैं, इसकी हैरान कर देने वाली घटना लक्ष्मी नगर से सामने आई, जहां दो बच्चों को कार में छोड़कर मिठाई की दुकान पर गए कपल की गाड़ी और बच्चे दोनों को ही बदमाश लेकर फरार हो गए।

घटना शुक्रवार रात है कि जब एक दम्पति लक्ष्मी नगर विकास मार्ग पर हीरा स्वीट में मिठाई लेने अंदर गए तो पीछे से चोर गाड़ी में मौजूद बच्चों के साथ कार को लेकर भाग गए। ईको स्पोर्ट कार को चोरी करने वाले बदमाशों ने दोनों बच्चों का अपहरण करके 50 लाख रुपए की फिरौती भी मांगी थी।

Delhi Crime News

पुलिस ने शनिवार को बताया कि घटना शुक्रवार रात को हुई, जब माता-पिता अपने बच्चों को चलती गाड़ी में छोड़कर पास की एक दुकान पर चले गए। अधिकारियों के अनुसार यह घटना रात करीब 11.40 बजे हुई, जब एक दंपत्ति लक्ष्मी नगर विकास मार्ग पर एक दुकान पर गए और अपने दो बच्चों को दुकान के बाहर खड़ी कार में छोड़ दिया।

दंपति ने बच्चों के लिए एसी चालू करके गाड़ी को ऑन छोड़ दिया और मिठाई खरीदने के लिए अंदर चले गए। इस दौरान एक संदिग्ध ने गाड़ी का दरवाजा खोला और बच्चों को गाड़ी में बैठाकर भाग गया।पुलिस ने बताया, "माता-पिता थोड़ी देर के लिए मिठाई खरीदने गए थे, तभी कार चोरी हो गई। जब वे वापस आए तो उनकी गाड़ी और बच्चे गायब थे। बाद में उन्होंने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई।"

पुलिस को एक ग्यारह वर्षीय लड़की और एक तीन वर्षीय लड़के के अपहरण की सूचना मिली, जो उनकी कार में थे, दुकान के सामने खड़ी थी और इंजन चालू था। अधिकारियों ने कहा कि अपहरणकर्ता ने अपहरण के दौरान पीड़िता की मां के फोन के जरिए बातचीत करते हुए माता-पिता से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी।

सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत एक्टिव हो गई। एसएचओ शकरपुर और पीड़िता की मां, एसएचओ लक्ष्मी नगर और पीड़िता के पिता ने पीएस शकरपुर की दो अतिरिक्त टीमों के साथ तकनीकी निगरानी के आधार पर कार का पीछा करना शुरू कर दिया।

तलाशी अभियान के लिए स्पेशल स्टाफ, एएनएस और एसीपी मधु विहार की टीमों को भी लगाया गया था। एएनआई से बात करते हुए अतिरिक्त डीसीपी ईस्ट अवनीश कुमार ने कहा कि सूचना मिलने के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस की कई टीमें बनाई गईं। 20 वाहनों में सवार 40 से 50 पुलिसकर्मी पीड़िता की कार का पीछा कर रहे थे।

उन्होंने कहा, "अपहरणकर्ता लगातार अपना रास्ता बदल रहा था। वह अशोक नगर और फिर बाहरी उत्तरी जिले से होते हुए वजीराबाद पहुंचा। उसे एहसास हुआ कि पुलिस उसका पीछा कर रही है, इसलिए वह रास्ता बदलता रहा।"

दिल्ली पुलिस की टीम ने करीब 150 से 200 किलोमीटर तक कार का पीछा किया और उसे बरामद कर लिया। करीब 20 पुलिस वाहनों के साथ तीन घंटे तक पीछा करने के बाद अपहरणकर्ता बच्चों के साथ कार छोड़कर भाग गया। बच्चों के साथ कार को समयपुर बादली इलाके में लावारिस हालत में पाया गया।

एडिशनल डीसीपी ने बताया, "आरोपी के पास एक हथौड़ा और एक चाकू भी था।" उन्होंने कहा, "दोनों बच्चे सुरक्षित हैं और अपने माता-पिता से मिल गए हैं।" इधर, पुलिस आरोपी की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस के मुताबिक संदिग्ध को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+