'केंद्र के लिए शर्मनाक क्षण, लोगों को मोदी सरकार पर भरोसा नहीं', अविश्वास प्रस्ताव पर बोले सौरभ भारद्वाज
Saurabh Bhardwaj on No Confidence Motion: कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने आज लोकसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। हालांकि इस प्रस्ताव से सरकार को कोई खतरा नहीं है। इ्स बीच आम आदमी पार्टी के विधायक और मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को कहा कि यह केंद्र सरकार के लिए शर्मनाक क्षण है।
उन्होंने कहा कि आज लोगों को केंद्र सरकार पर भरोसा नहीं है। अब इस प्रस्ताव के कारण पीएम मोदी को संसद में आना होगा। साथ ही उन्हें विपक्ष को जवाब देना होगा। विपक्ष कई दिनों से मणिपुर मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहे हैं। लेकिन पीएम मोदी इस पर कोई जवाब नहीं दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार मणिपुर पर चर्चा करने को बिल्कुल तैयार नहीं हैं। मणिपुर मुद्दों पर चर्चा को लेकर सदन में पिछले कई दिनों से गतिरोध जारी है। सरकार इस मुद्दे पर चर्चा कराना नहीं चाहती है। अविश्वास प्रस्ताव के चलते कम से कम पीएम मोदी तो सदन में आएंगे और विपक्ष के सवालों का जवाब देंगे।












Click it and Unblock the Notifications