MCD Results 2022: कौन हैं शकीला बेगम, जिन्होंने सीलमपुर में निर्दलीय लड़कर भाजपा को हराया

शकीला बेगम ने सीलमपुर वार्ड से दूसरी बार जीत दर्ज की है। इससे पहले 2017 में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं।

Shakila Begum

Recommended Video

    Delhi MCD Elections Results: Seelampur से निर्दलीय Shakeela Begum को मिली जीत | वनइंडिया हिंदी|*News

    MCD Results 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव के नजीते तेजी से अपडेट हो रहे हैं। अब आए परिणाम से स्थित साफ हो गई है कि इस बार दिल्ली एमसीडी में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। वहीं भाजपा फिर से वापसी तो नहीं कर पाई लेकिन एक मजबूत विपक्ष के रुप में दिख रही है। एमसीडी में बीजेपी और 'आप' के दबदबे के बीच उन सीटों की चर्चा अहम हो जाती हैं, जहां निर्दलीय उम्मीदवार ने दोनों दलों के प्रत्याशियों को शिकस्त देते हुए जीत हासिल की। सीलमपुर एक ऐसी ही सीट है।

    दिल्ली एमसीडी की सीलमपुर आरक्षित सीट है। ये एक मुस्लिम बहुल आबादी वाला वार्ड है। उत्तर पूर्वी दिल्ली में सीलमपुर क्षेत्र को एक संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। साल 2020 में यहां एक व्यापक हिंसा का दौर देखा गया। नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में यहां हिंसक प्रदर्शन हुए थे।

    कौन हैं शकीला बेगम
    शकीला बेगम ने सीलमपुर वार्ड से दूसरी बार जीत दर्ज की है। इससे पहले 2017 में वे बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं। लेकिन इस बार वे निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर दिल्ली नगर निगम के चुनाव में उतरीं। खास बात ये रही उन्होंने पूरे चुनाव प्रचार के दौरान जब वे दिखीं तो बुर्के में। यानी उन्होंने बुर्का पहनकर ही चुनाव प्रचार किया। सीलमपुर सीट से कुल 11 प्रत्याशी मैदान में थे। जिनमें कांग्रेस से मुमताज, बीजेपी से सीमा शर्मा, आप से नसीम बानो और ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन से शबनम शामिल थीं। शकीला बेगम सहित तीन उम्मीदवार निर्दलीय चुनाव लड़े थे।

    'इलाके की जनता के अहसानमंद रहेंगे'
    सीलमपुर वार्ड नंबर 225 से जीत के बाद दी गई एक प्रतिक्रिया में शकीला बेगम ने कहा, "सीलमपुर की जनता को मैं बहुत मुबारकबाद देती हूं और दुआ करती हूं कि हमारा ऐसा ही साथ हमेशा बना रहे। ऐसे ही हमें उनका प्यार मिलता रहे। लोगों के कर्ज तो उतर जाते हैं लेकिन हमारे इलाके की जनता ने जो अहसान किया है, वह कभी नहीं उतरेगा। उनके लिए हम अहसानमंद रहेंगे और उनकी सेवा करेंगे। पहले से अच्छी सेवा करेंगे"। बता दें कि शकीला बेगम को कुल 10,830 वोट मिले हैं। यहां आम आदमी पार्टी मुकाबले से कभी दूर रही। भाजपा क सीमा शर्मा दूसरे नंबर पर रहीं। उन्होंने 6568 वोट हासिल किए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+