पुलिसकर्मी पर रिवॉल्वर तानने वाले शाहरुख पठान के स्वागत में जुटी भीड़, बीमार पिता से मिलने के लिए मिली थी पैरो

पुलिसकर्मी पर रिवॉल्वर तानने वाले शाहरुख पठान के स्वागत में जुटी भीड़, बीमार पिता से मिलने के लिए मिली थी पैरो

दिल्ली, 27 मई: सीएए हिंसा के आरोपी शाहरुख पठान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें भारी संख्या में भीड़ शाहरुख पठान का स्वागत करते हुए नजर आई। वहीं, शाहरुख पठान भी भीड़ के सामने हाथ हिलाकर उनका जवाब दे रहा है। बता दें कि यह वहीं, शाहरुख पठान है जिसकी सीएए हिंसा के दौरान पुलिसकर्मी पर रिवॉल्वर तानने की वीडियो और फोटोज वायरल हुई थी। शाहरुख पठान को दिल्ली कोर्ट ने 23 मई को चार घंटे की पैरोल मिली दी थी। यह पैरोल कोर्ट ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए दी थी ताकि वह अपने बीमार और अस्वस्थ माता-पिता से मिल सके।

Recommended Video

    Delhi Riots: दंगों के आरोपी Shahrukh Pathan का 'हीरो' जैसा स्वागत, Video Viral | वनइंडिया हिंदी
    Shahrukh Pathan out on parole was welcomed by the crowd

    दरअसल, शाहरुख पठान की ओर कडकड़ढूमा अदालत में एक याचिक दायर की गई थी। जिसमें कहा गया था कि शाहरुख पठान के पिता को सर्जरी के लिए 22 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन हेल्थ कंडीशन की वजह से वह उस वक्त उनसे नहीं मिल सके थे। उसके पिता की सेहत चिंताजनक है और वह कुछ घंटे उनके साथ बिताना चाहता है। आवेदन का विरोध करते हुए अभियोजन ने यह तर्क दिया था कि पठान के खिलाफ आरोप गंभीर है और पिता की एंजियोग्राफी के वक्त उसे कस्टडी परोल मिल चुकी है।

    कडकड़ढूमा अदालत स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत ने शाहरुख पठान की पैरोल मंजूर करते हुए कहा था कि शाहरुख पठान उर्फ खान को 23 मई के लिए चार घंटे की कस्टडी परोल दी जाती है। उसे घोंडा स्थित उसके घर ले जाया जाए और वहां पर वह अपने माता-पिता से मिल सकता है। इस दौरान कोर्ट ने साफ किया कि कस्टडी परोल सिर्फ मां-बाप से उनके घर पर मिलने के लिए दी जा रही है, दूसरे लोगों से मिलने के लिए नहीं। एएनआई की खबर के मुताबिक, 23 मई को शाहरुख पठान जेल से पेरोल पर आया था। उस दौरान उसके समर्थकों की भीड़ जुटी गई थी। हालांकि, चार घंटे की पैरोल के बाद शाहरुख पठान को वापस जेल भेज दिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+