दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरविंदर सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन
नई दिल्ली, 02 नवंबर। पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह के बेटे अरविंदर सिंह का सोमवार को निधन हो गया। अरविंदर सिंह दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे और विधायक भी रह चुके हैं। सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। अरविंदर सिंह का अंतिम संस्कार दिल्ली के लोदी श्मशान में दोपहर 12 बजे होगा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने अरविंदर सिंह के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा मैं अरविंदर सिंह के असमय निधन से चकित हूं। उन्होंने अपनी विधानसभा में काफी काम किया, उन्हें भुलाया नहीं जा सकता है।
Recommended Video

दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष अभिषेक दत्त ने कहा कि अरविंदर सिंह स्कूल में मेरे सीनियर थे, वह काफी साधारण औ दिल के अच्छे व्यक्ति थे। उन्होंने दिल्ली क्रिकेट का भी प्रतिनिधित्व किया था। बता दें कि अरविंदर सिंह दिल्ली के देओली विधानसभा सीट से 2008 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता था। कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने बताया कि अरविंदर सिंह कुछ समय के लिए भारतीय जनता पार्टी के साथ भी जुड़े रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications