CNG की बढ़ती कीमतों के खिलाफ हड़ताल पर ऑटो चालक, बोले- 'हमने सरकार को बनाया, वो हमें नहीं देख रहे हैं'

CNG की बढ़ती कीमतों के खिलाफ हड़ताल पर ऑटो चालक, बोले- 'हमने सरकार को बनाया, वो हमें नहीं देख रहे हैं'

दिल्ली, 08 अप्रैल: पेट्रोल-डीजल के साथ सीएनजी के दामों में लगातार बढ़ोतरी के खिलाफ आज (08 अप्रैल) कैब और ऑटो चालक सड़क पर उतार आए। कैब चालक और ऑटो चालकों के सड़क पर आने से जहां यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। वहीं, ऑटो चालकों का कहना है कि हमने सरकार को बनाया, लेकिन वे हमें नहीं देख रहे हैं।

बढ़ी हुई कीमतों के विरोध में सड़क पर उतरे ऑटो चालक

बढ़ी हुई कीमतों के विरोध में सड़क पर उतरे ऑटो चालक

बता दें कि कैब एवं ऑटो चालकों की यूनियन ने 07 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के बढ़ते दामों के कारण हड़ताल करने का निर्णय लिया था। आज कैब और ऑटो चालक जंतर मंतर पर सुबह दस बजे पहुंचे और पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के बढ़ते दामों को लेकर अपना विरोध जताया। ऑटो चालकों ने कहा कि अगर सरकार ईंधन पर रियायत नहीं देती तो वे 18 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

नहीं सुनी मांगे तो करेगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

नहीं सुनी मांगे तो करेगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

सर्वोदय ड्राईवर्स वेलफेयर एसोसिएशन के रवि राठौड़ के मुताबिक, सीएनजी समेत सभी ईंधन की कीमत में बढ़ोतरी से चालकों की परेशानी काफी बढ़ गई है। इसे नियंत्रित करने के लिए सरकार की तरफ से राहत देने और किराया बढ़ाने की मांग है। कहा कि अगर मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो उनका संगठन अनिश्चितकालीन हड़ताल करेगा। संगठन का दावा है कि दिल्ली-एनसीआर में लगभग चार लाख चालक उसके सदस्य हैं।

सरकार को हमने बनाया, लेकिन वो...

सरकार को हमने बनाया, लेकिन वो...

न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए एक ऑटो चालक ने कहा कि "महंगाई से परेशानी झेलनी पड़ रही है। सरकार हम ग़रीबों की नहीं सुनती है, सवारी से अगर हम 10 रूपए ज़्यादा मांग ले तो सवारी ऑटो से उतर जाती है, हमने सरकार को बनाया, लेकिन वे हमें नहीं देख रहे हैं।"

हमारे हाथ रह जाते है खाली: प्रेम दास

हमारे हाथ रह जाते है खाली: प्रेम दास

ऑटो चालक प्रेम दास ने बताया कि हम में से कई लोग किराए के ऑटोरिक्शा चलाते हैं। सीएनजी खरीदने और ऑटोरिक्शा मालिक को भुगतान करने के बाद भी हमारे हाथ में ज्यादा कुछ नहीं रहता है। हम भी क्या कमाएंगे और अपने लिए क्या इस्तेमाल करेंगे?। तो वहीं, एक ड्राइवर का कहना है, "सीएनजी के दाम दिन-ब-दिन बढ़ रहे हैं, जिससे काम प्रभावित हो रहा है। पुराने मीटर रेट अभी भी चल रहे हैं।"

सीएनजी और पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही है वृद्धि

सीएनजी और पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही है वृद्धि

आपको बता दें कि बीते 18 दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 10 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है। तो वहीं, कंप्रस्ड नैचुरल गैस (सीएनजी) की कीमतों में गुरुवार को 2.5 रुपये का इजाफा हुआ था। इससे एक दिन पहले भी सीएनजी के दाम में 2.5 रुपये का इजाफा किया गया था। बीते एक हफ्ते के अंदर सीएनजी के दाम में 9 रुपये 60 पैसे का इजाफा हो चुका है, जिसने लोगों को परेशानी में डाल दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+