दिल्ली एमसीडी में भाजपा और आप पार्षदों के बीच हुई हाथापाई, इस झड़प के बीच जमीन पर गिरा एक पार्षद
दिल्ली एमसीडी में भाजपा और आप पार्षदों के बीच हुई हाथापाई, इस झड़प के बीच जमीन पर गिरा एक पार्षद

दिल्ली नगर निगम के सदन में शुक्रवार की शाम आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों के बीच जमकर हाथापाई और धक्का-मुक्की हुई। दोनेां पार्टियों के पार्षदों ने जमकर हंगामा काटा। दिल्ली स्टैंडिंग काउंसिल के 6 सदस्यों के लिए हो रही वोटिंग के बीच ये हंगामा हुआ। भाजपा और आप के के पार्षदों के इस हंगामे और हाथापाई और झड़प के बीच दिल्ली सिविक सेंटर में एक पार्षद गिर गया। जिसके बाद उसके टेबिल पर लिटा कर उसके ऊपर पानी की छींटे डाली गईं।
वहीं भाजपा नेता हरीश खुराना ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया है कि वो गुंडागर्दी से जीत गए हैं।। उन्होंने कहा चुनाव अधिकारी चुनाव की घोषणा करते हैं और कहते हैं कि मेयर द्वारा अमान्य घोषित किए गए वोट वैध हैं और आप और भाजपा के 3-3 उम्मीदवार जीत गए हैं। लेकिन केजरीवाल के निर्देश पर आप यहां गुंडागर्दी करती है। हम इस गुंडागर्दी को बर्दाश्त नहीं करेंगे और कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।
वहीं आप विधायक आतिशी ने कहा दावा किया कि शुक्रवार को जब स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव चल रहा था तब सिविक सेंटर में भाजपा ने गुंडागर्दी दिखाई। जब मतगणना शुरू हुई तो भाजपा को एहसास हुआ कि वो हार रहे है तो भाजपा नेताओं ने हंगामा किया। बीजेपी के मेल ने मेयर पर हमला किया और शारीरिक हमला किया।












Click it and Unblock the Notifications