'...जो मर्जी षड्यंत्र हमारे खिलाफ कर लें, मैं झुकने वाला नहीं', क्राइम ब्रांच के नोटिस पर बोले सीएम केजरीवाल

दिल्ली के सीएम व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक जनसभा के दौरान बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। क्राइम ब्रांच की नोटिस पर उन्होंने कहा कि वे झुकने वाले नहीं है। पूरी ताकत के साथ अपनी विचारधार से साथ डटे रहेंगे।

दिल्ली के किराड़ी विधानसभा क्षेत्र में सीएम केजरीवाल ने 4 स्कूलों की आधारशिला रखी। इस मौके पर सीएम ने दिल्ली सरकार के कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि शिक्षा क्रांति की जो मशाल जलाई है उसे हम कभी बुझने नहीं देंगे। सीएम ने दावा किया कि दिल्ली सरकार ने पिछले 5 वर्षों में जो कार्य किया वो पिछले 75 वर्षों में नहीं हुआ। हालांकि इस बीच जनसभा में कुछ लोग उठे और वो भारत माता की जय के नारे के साथ सीएम केजरीवाल के खिलाफ भी नारे लगाने लगे। ऐसे में मंच से सीएम ने कहा कि ऐसे शुभ अवसर पर जबकि 4 स्कूलों का उद्घाटन हो रहा राजनीति नहीं करनी चाहिए।

किराड़ी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा के दौरान नारे लगने पर मंच से सीएम ने कहा, "जब हम स्कूलों, मोहल्ला क्लीनिकों और अस्पतालों का उद्घाटन करने जाते हैं, तो अन्य दलों के लोग हमारे खिलाफ नारे लगाने के लिए वहां पहुंच जाते हैं। आज एक शुभ दिन है क्योंकि चार स्कूलों का उद्घाटन किया जा रहा है। 'आज तो कम से कम ये गंदी राजनीति ना करो...।"

 CM Kejriwal after slogans in meeting

सीएम मौके पर सीएम ने कहा कि किराड़ी के नए स्कूलों में 10 हजार से अधिक बच्चे पढ़ेंगे। उन्होंने मंच से कहा, "एक टाइम ऐसा था जब सरकारी स्कूलों की हालत बहुत खराब थी। प्राइवेट स्कूलों में फीस अधिक होने से पैरेंट्स बच्चों को यहां भेज नहीं सकते थे। आज 4 स्कूलों के उद्घाटन पर इतनी भीड़ आई है। यानी लोग खुश हैं उन्हें उम्मीद है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि 75 साल में जो किसी ने नहीं किया वो हमने 5 साल में कर दिखाया।"

मंच से सीएम ने आगे कहा, "आजकल ये लोग (बीजेपी) हमारे बहुत पीछे पड़े हैं, रोज अखबार में पढ़ते होंगे। मनीष सिसोदिया को इन्होंने जेल में डाल दिया। कह रहे हैं उसने भ्रष्टाचार किया है। सवेरे छह बजे उठकर वह स्कूलों के चक्कर काटने शुरू करता था। कौन भ्रष्टाचारी स्कूलों के अंदर चक्कर लगाता है? भ्रष्टाचार करने वाला रात को दारू पीता है। आज यह सारे हमारे पीछे पड़ गए हैं।"

उन्होंने कहा, "यह जो मर्जी षड्यंत्र हमारे खिलाफ कर लें, कुछ नहीं होने वाला है और मैं झुकने वाला नहीं। लोग कहते हैं कि बीजेपी में आ जाओ छोड़ देंगे, मैंने कहा कतई नहीं आऊंगा बीजेपी में। बीजेपी में शामिल हो जाओ तो सारे खून माफ हैं। हम स्कूल, सड़क और अस्पताल ही तो बनवा रहे हैं। आप लोगों से बहुत प्यार और आशीर्वाद मिला, मेरा सिर्फ एक ही निवेदन है कि अपना यह आशीर्वाद बनाए रखना और मुझे कुछ नहीं चाहिए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+