School Holidays Update: बारिश और ठंड का डबल अटैक! दिल्ली से लेकर UP तक, जानें 8 राज्यों में स्कूल कब तक बंद?

School Holidays Update: उत्तर भारत में भारी बारिश, बर्फबारी और शीतलहर के अटैक के चलते ठंड सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है। बढ़ती ठंड को देखते हुए, कई राज्यों ने छात्रों को ठंड से बचने के लिए स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी हैं। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों ने कक्षा 8 तक के स्कूली छात्रों के लिए शीतकालीन अवकाश बढ़ा दिया है।

उधर, दिल्ली शिक्षा निदेशालय (डीओई) ने बुधवार को सभी स्कूलों को कक्षा 9 और कक्षा 11 तक के छात्रों के लिए हाइब्रिड कक्षाएं आयोजित करने का निर्देश दिया, क्योंकि शहर में वायु गुणवत्ता में भारी गिरावट के बीच ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के चरण चार के तहत प्रतिबंध लगाए गए थे। आइए जानते हैं, किस राज्य में स्कूल कब तक बंद रहेंगे...

School Holidays Update

Rajasthan School Holiday: राजस्थान में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई गई

राजस्थान में ठंड और बारिश के कारण कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई गई हैं।

  • कोटा: कक्षा 5 तक के स्कूल 18 जनवरी तक बंद रहेंगे।
  • चित्तौड़गढ़: कक्षा 8 तक की छुट्टियां 16-17 जनवरी तक बढ़ाई गई हैं।
  • डीग: कक्षा 8 तक के छात्रों की छुट्टी 18 जनवरी तक घोषित की गई है।

Uttar Pradesh School Closed: उत्तर प्रदेश में स्कूल बंद

यूपी के कई जिलों में शीतलहर के कारण स्कूल बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

  • बरेली (Bareilly School Winter Vacation): कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 16-17 जनवरी को बंद रहेंगे।
  • लखनऊ (Lucknow School Holiday Extended): 8वीं तक के स्कूल 17 जनवरी तक बंद रहेंगे। 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं ऑनलाइन या सुबह 10 से 3 बजे तक चलाने का निर्देश दिया गया है।
  • गाजियाबाद (Ghaziabad School Holiday): नर्सरी से 8वीं तक की छुट्टियां 18 जनवरी तक बढ़ाई गई हैं।
जिला/शहर अवकाश
बदायूं 17 जनवरी
मुरादाबाद और रामपुर 16 जनवरी
संभल 16 जनवरी
बस्ती 15 जनवरी
बरेली, कासगंज, सोनभद्र 15 जनवरी
शाहजहांपुर 16 जनवरी

Madhya Pradesh School Closed: मध्य प्रदेश में कोहरे का कहर, गुना में स्कूलों की छुट्टी

  • मध्य प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे और ठंड की वजह से स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई गई हैं।
  • गुना: केजी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 18 जनवरी तक बंद रहेंगे।

Bihar School Holiday Today: बिहार में बढ़ी स्कूलों की छुट्टियां

बिहार में ठंड के प्रकोप को देखते हुए स्कूल बंद किए गए हैं।

  • जमुई: कक्षा 1 से 5 तक की छुट्टियां जिलाधिकारी के आदेश पर बढ़ाई गई हैं।
  • कक्षा 8 तक के स्कूल पूरे राज्य में 18 जनवरी तक बंद रहेंगे।

Tamil Nadu, Telangana Schools Holiday Update: तमिलनाडु और तेलंगाना में स्कूल बंद या खुले?

दक्षिण भारत में त्योहार और छुट्टियों का असर है।

  • तमिलनाडु: पोंगल त्योहार की वजह से स्कूल-कॉलेज 20 जनवरी तक बंद रहेंगे।
  • तेलंगाना: 11-16 जनवरी तक स्कूल बंद थे और 17 जनवरी से फिर से खुलेंगे।

Jammu Kashmir School Winter Vacation: जम्मू और कश्मीर में लंबी छुट्टी

  • यहां ठंड के कारण लंबे समय तक स्कूल बंद रहेंगे।
  • कक्षा 5 तक के स्कूल 10 दिसंबर, 2024 से बंद हैं और 28 फरवरी, 2025 को खुलेंगे।

Himachal Pradesh School Holiday: हिमाचल प्रदेश में छुट्टी

  • हिमाचल में शीतकालीन अवकाश की घोषणा पहले ही हो चुकी है।
  • स्कूल 1 जनवरी से 11 फरवरी तक बंद रहेंगे। 12 फरवरी से स्कूल खुलेंगे।

Delhi School Open Today: दिल्ली और हरियाणा में स्कूलों की छुट्टी?

  • दिल्ली और हरियाणा में स्कूल खुल चुके हैं।
  • दिल्ली: 1-15 जनवरी तक विंटर वेकेशन था, अब 16 जनवरी से स्कूल चालू हो गए हैं।
  • हरियाणा: स्कूल खुल गए हैं, लेकिन अंबाला और कुरुक्षेत्र में 16-17 जनवरी को भी बंद रहेंगे।

ठंड के इस दौर में रखें ध्यान

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों तक ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। बच्चों की सुरक्षा के लिए गर्म कपड़े पहनाएं और ठंडी हवाओं से बचाने के लिए घर पर ही रखें। जिन जगहों पर ऑनलाइन कक्षाओं की सुविधा है, वहां पढ़ाई जारी रखने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें- Weather News Today: दिल्ली में क्या आज भी होगी बारिश? GRAP-4 हटा, जानें UP से लेकर UK तक कैसा मौसम का मिजाज?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+