दिल्ली में उत्तर-पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन से गदगद हुए सौरभ भारद्वाज
उत्तर पूर्वी भारत की संस्कृति से जुड़े दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली सरकार की ओर से किया गया। दिल्ली सरकार के पर्यटन विभाग ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। उत्तर पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र संस्थान के सहयोग से कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में 16 और 17 दिसंबर को इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में सभी पूर्वोत्तर राज्यों के पारंपरिक संगीत और नृत्य के रूप का प्रदर्शन किया गया। यह अपने आप में एक अलग तरह की प्रस्तुति है। बहुत दुर्लभ होता जब एक साथ इस तरह की प्रस्तुति किसी एक जगह पर देखने को मिले। इस मौके पर दिल्ली सरकार में पर्यटन मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में उत्तर पूर्वी भारत से आए लोगों का अहम योगदान है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक समृद्धि में बेजोड़ सुंदरता और विशिष्टता को उत्तर भारत लाता है। जब यहां के संगीत की बात आती है तो इनकी प्रतिभा में किसी भी तरह की कमी नहीं है। इस कार्यक्रम के जरिए दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि दिल्ली की विविध आबादी इस उत्तर पूर्वी क्षेत्र के लोगों की अविश्वसनीय संस्कृति को सीखने का प्रयास कर रहे और लोग इसके लिए साथ आएं।
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस दौरान अलग-अलग प्रस्तुति दी गई, जिसका लोगों ने लुत्फ लिया। ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि लोग मुफ्त में इतनी विधाएं एक साथ एक ही जगह पर देख पाएं। कार्यक्रम में लोक विधाओं को बढ़ावा देने के साथ एक दिन रॉक बैंड ने भी अपनी प्रस्तुति दी। केजरीवाल सरकार दिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के आयोजन कर रही है। इस तरह के कार्यक्रमों से प्रदेश में अलग-अलग संस्कृति और राज्यों से आए लोगों के बीच लगाव बढ़ता है।
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हमे खुशी है कि दिल्ली सरकार ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में आकर मुझे बेहद आनंद आ रहा है। यहां बड़ी संख्या में उत्तर पूर्व भारत के हमारे भाई-बहन आए हैं। जिन्हें देखकर अच्छा लग रहा है।












Click it and Unblock the Notifications