फंड रोकने पर वित्त विभाग पर बरसे सौरभ भारद्वाज, सचिव के खिलाफ उठाया ये कदम
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने वित्त विभाग पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वित्त विभाग की पाबंदियों की वजह से कई काम बाधित हो रहे हैं, जिसकी वजह से दिल्ली के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि विधायकों ने कई समस्याओं को सदन में उठाया था। वित्त विभाग के पाबंदियों के कारण, बजट और फंड ना देने के कारण पूरी सरकार के काम बाधित हो रहे हैं। लोगों के काम बाधित हो रहे हैं, लोगों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। सभी सदस्यों के कहने पर स्पीकर साहब ने वित्त विभाग के प्रधान सचिव मिस्टर वर्मा को बुलाया था। 2 बार बुलाने पर भी वे नहीं आए इसलिए सबकी सहमति से स्पीकर ने मामला विशेषाधिकार समिति को भेजा है।

बता दें कि इससे पहले भी सौरभ भारद्वाज ने वित्त विभाग की आपत्तियों का मामला उठाया था। उन्होने कहा था कि सैद्धांतिक मंजूरी के लिए आखिर मंत्री के पास कोई फाइल क्यों नहीं भेजी जा रही है। सौरभ भारद्वाज ने लिखित नोट के जरिए यह सवाल उठाया था। उस वक्त प्रमुख सचिव आशीष कुंद्रा को सौरभ भारद्वाज ने निर्देश दिया था कि 25 लाख रुपए से अधिक की लागत वाली परियोजनाओं से संबंधित सभी फाइलों पर सैद्धांतिंक मंजूरी के लिए मंत्री के पास भेजी जाएं। उस वक्त भारद्वाज ने कहा था कि हैरानी की बात है कि कुंद्रा ने उनके नोट का जवाब तक नहीं दिया।
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि केंद्र शासित सरकार पर भाजपा उप राज्यपाल के जरिए नियंत्रण करने की कोशिश कर रही है। भाजपा सरकार द्वारा बनाए गए कानून की वजह से 50 करोड़ रुपए तक की परियोजनाओं सी जुड़ी फाइलों को मंत्री के पास नहीं भेजा जा रहा है। यहां तक कि भुगतान की प्रक्रिया के लिए भी फाइलों को मंत्री के पास नहीं भेजा गया।












Click it and Unblock the Notifications