रोज हत्याएं हो रही हैं, गृह मंत्री चुप्पी साधे बैठे हैं; दिल्ली की कानून व्यवस्था पर केंद्र पर AAP का निशाना

Saurabh Bharadwaj Press Coference: दिल्ली में लॉ एंड ऑर्डर के बिगड़ते हालात पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार को घेरा। आप ने बीते दिनों राष्ट्रीय राजधानी में हुई क्राइम की घटना को लेकर एलजी और केंद्र की आलोचना की। साथ ही आरोप लगाया कि कानून व्यवस्था बिगड़ रही है और अपराधी बेलगाम है।

दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, त्योहारों की वजह से दिल्ली के बाजारों में अच्छी-खासी चहल-पहल है, लेकिन बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था के कारण आम लोगों में खौफ का माहौल है। लोगों को डर है कि ना जाने कब और कहां गैंगवार हो जाए, गोलियां चलने लगें, और कब कहां बम ब्लास्ट हो जाए।

Saurabh Bharadwaj

केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, यह सब BJP की केंद्र सरकार की वजह से हो रहा है। अगर बीजेपी दिल्ली की कानून व्यवस्था को नहीं संभाल पा रही है, तो ये लोग देश की सीमाओं की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करेंगे?

गृह मंत्री चुप्पी साधे बैठे हैं- सौरभ भारद्वाज

गृह मंत्री पर निशाना साधते हुए मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में हर रोज हत्याएं हो रही हैं लेकिन देश के गृह मंत्री चुप्पी साधे बैठे हैं। BJP से दिल्ली की कानून व्यवस्था तो संभल नहीं रही है और ये लोग और ज्यादा चीजें मांग रहे हैं। दिल्ली पुलिस समेत अन्य सभी सुरक्षा एजेंसियां BJP के पास हैं।

"बीजेपी ने पुलिस, ट्रैफिक और DDA का बंटाधार किया"

कल जम्मू-कश्मीर में 7 प्रवासी लोगों को आतंकवादियों ने मार दिया। इन हत्याओं के जरिए आतंकवादियों ने संदेश दिया है कि वे बाहर से आने वाले लोगों को स्वीकार नहीं करेंगे। अब केंद्र सरकार को चाहिए कि बीजेपी के 5000 बहादुर कार्यकर्ताओं को कश्मीर भेजकर वहाँ टनल का निर्माण कराया जाए। इन लोगों से दिल्ली, पूर्वोत्तर और कश्मीर की कानून व्यवस्था संभल नहीं पा रही है। दिल्ली वालों ने केंद्र की बीजेपी सरकार को पुलिस, ट्रैफिक और DDA का काम सौंपा था, लेकिन BJP ने इन तीनों का बंटाधार कर दिया है।

आगे उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों को LG विनय सक्सेना साहब नहीं दिख रहे हैं। दिल्ली के Welcome कॉलोनी और रोहिणी में इतना बड़ा कांड हो गया लेकिन BJP के LG साहब किसी को दिख ही नहीं रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+