उत्तम नगर में सौरभ भारद्वाज की पदयात्रा, केजरीवाल के काम पर मांगा समर्थन

New Delhi:दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने उत्तम नगर इलाके में पदयात्रा किया। पदयात्रा के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंत्री सौरभ भारद्वाज का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ स्थानीय विधायक नरेश बालियान भी मौजूद रहे।

पदयात्रा के दौरान लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर उनके प्रति अपना प्यार दिखाया। इस दौरान सैकडों की संख्या में लोग उनके साथ पैदल मार्च करते नजर आए। कहीं किसे ने उन्हें गले लगाया तो किसी ने पानी पिलाया।

Saurabh Bharadwaj

मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इस क्रम में लोगों को संबोधित भी किया। बीजेपी पर हमला बोला और सत्येंद्र जैन को जेल में डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, BJP ने मोहल्ला क्लिनिक बना कर मुफ्त इलाज करने वाले सत्येंद्र जैन जी को जेल में डाला, मकड़ी के जालों वाले स्कूल की जगह शानदार स्कूल बनाने वाले मनीष सिसोदिया जी को जेल में डाला।

दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि केजरीवाल जी ने BJP-LG से लड़-लड़कर आपके काम करवाए हैं, अब अरविंद केजरीवाल जी बाहर आ गये हैं, वो फिर से अब आपके सभी रुके हुए काम करवायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+