दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने की लोगों से अपील, जब जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले हर दिन डरा रहे हैं। पिछले 2 दिनों से दिल्ली में कोरोना के नए केस 10 हजार के पार हैं। इन हालात के बीच दिल्ली सरकार कई पाबंदियां लागू कर चुकी है, लेकिन लॉकडाउन पर सरकार अभी फैसला नहीं ले रही। इस बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दिल्लीवासियों से ये अपील की है कि जब बहुत जरूरी काम हो तभी घर से बाहर निकलें। सत्येंद्र जैन ने कहा कि हम अस्पतालों में बेड बढ़ाने का काम कर रहे हैं। पिछले एक हफ्ते में हमने 5000 बेड बढ़ाएं हैं, आज भी 50 फीसदी बेड उपलब्ध हैं।
Recommended Video

दिल्ली में बनेंगे कोविड अस्पताल
आपको बता दें कि सोमवार को सत्येंद्र जैन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में भी शामिल हुए थे। इस मीटिंग में ये फैसला लिया गया कि अब दिल्ली में फिर से कोविड अस्पताल बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने इस मीटिंग में ये फैसला लिया कि सभी निजी और सरकारी अस्पतालों को कोविड अस्पताल बनाया जाए।
लॉकडाउन लगाना पड़ सकता है- केजरीवाल
आपको बता दें कि केजरीवाल ने रविवार को भी दिल्लीवासियों से अपील की थी कि घर से बाहर तभी निकले जब बहुत जरूरी हो। केजरीवाल ने कहा था कि मैं दिल्ली में लॉकडाउन के पक्ष में नहीं हूं, लेकिन अगर हालात खराब हुए या अस्पतालों में बेड की संख्या कम पड़ गई तो मुझे लॉकडाउन लगाना पड़ेगा।
दिल्ली में लागू है नाइट कर्फ्यू
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में सभी तरह के सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, खेल, सांस्कृतिक और धार्मिक सभाओं पर रोक लगा दी है। इसके अलावा मेट्रो, डीटीसी एवं क्लस्टर बसें 50 प्रतिशत क्षमता के साथ चलाने का फैसला किया है। अब शादी समारोह में सिर्फ 50 मेहमान ही शामिल हो सकेंगे और अंतिम संस्कार में 20 से अधिक लोग शामिल नहीं हो पाएंगे। दिल्ली में 6 अप्रैल से नाइट कर्फ्यू भी लगा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications