Delhi: सत्येंद्र जैन का ICU में चल रहा इलाज, दिमाग में जम गया खून का थक्का, 4 डॉक्टरों का मेडिकल बोर्ड गठित
Satyendar Jain Health Update: दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। सत्येंद्र जैन को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उनके दिमाग में खून का थक्का जम गया है।

Satyendar Jain Health Update: दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आईसीयू (ICU) में शिफ्ट किया गया है। अब उनका इलाज आईसीयू में चल रहा है। उनके सिर में चोट लगने से उनके दिमाग में खून का थक्का जम गया है। उनकी हालत अभी स्थिर है।
लोकनायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल के सूत्रों ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है। एलएनजेपी अस्पताल ने उनके इलाज के लिए चार डॉक्टरों का एक मेडिकल बोर्ड गठित किया है।
सुप्रीम कोर्ट ने 26 मई को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन को मेडिकल ग्राउंड पर 6 हफ्ते की अंतरिम जमानत दी है। सत्येंद्र जैन को 11 जुलाई तक के लिए जमानत दी गई है और गवाहों को प्रभावित करने, सबूतों से छेड़छाड़ करने या उस अवधि के भीतर दिल्ली छोड़ने के खिलाफ चेतावनी दी गई है।
सत्येंद्र जैन को इससे एक दिन पहले 25 मई को तिहाड़ जेल के एक वॉशरूम में गिरने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था और ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। उन्हें पहले दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में सांस लेने में तकलीफ के कारण लोक नायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में रेफर कर दिया था।
Recommended Video

पिछले सात दिनों में यह दूसरी बार है जब दिल्ली के पूर्व मंत्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रीढ़ की हड्डी में चोट लगने के बाद पिछले हफ्ते उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था। पिछले साल मई 2022 में जेल जाने के बाद से सत्येंद्र जैन ने अन्न ग्रहण नहीं किया है। जेल में रहने के दौरान सत्येंद्र जैन ने सिर्फ फल, सलाद, सब्जियां और ड्राई फ्रूट्स खाई है।
यह भी पढ़ें- Satyendar Jain: जेल में सिर्फ फल और सब्जियां ही क्यों खा रहे थे AAP नेता सत्येंद्र कुमार जैन?












Click it and Unblock the Notifications