दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की बिगड़ी तबियत, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

नई दिल्ली, जून 20। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की सोमवार को अचानक तबियत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीटीआई के मुताबिक, डॉक्टरों ने उनकी जांच की है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। हालांकि अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई कि आखिर उन्हें किस तकलीफ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Recommended Video

    Delhi Health Minister Satyendra Jain की तबीयत बिगड़ी, LNJP असपताल में भर्ती | वनइंडिया हिंदी | *News
    Satyendra Jain

    सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका हुई थी खारिज

    आपको बता दें कि सत्येंद्र जैन के लिए इन दिनों कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में सत्येंद्र जैन हवालात के पीछे हैं। शनिवार को सीबीआई की विशेष अदालत ने आरोप की गंभीरता को देखते हुए उनकी जमानत याचिका को भी खारिज कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि जांच अभी जारी है, इसलिए आरोपी को जमानत देना गवाहों को प्रभावित करने की संभावना को बढ़ाना है।

    बता दें कि सत्यैंद्र जैन को 30 मई को ईडी की टीम ने गिरफ्तार किया था। ईडी की पूछताछ के बाद उन्हें 13 मई 2022 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। उनके वकीलों ने कहा कि वे दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष जमानत के लिए एक आवेदन दायर करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+