केजरीवाल की सीबीआई गिरफ्तारी पर संजय सिंह बोले- तानाशाही और अत्याचार का जल्द होगा अंत
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अरविंद केजरीवाल की सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी किए जाने को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर हमला बोला है।
संजय सिंह ने कहा जना मोदी सरकार की तानाशाही का अंत करेगी। उन्होंने कहा दिल्ली में प्रचंड बहमत से दो बार चुने गए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ अन्याय और अत्याचार किया जा रहा है।

संजय सिंह ने कहा जमानत मिलने के बाद नियमों के ख़िलाफ़ जाकर बेल ऑडर पर स्टे लगाया जाता है। इसके बाद CBI गिरफ़्तार कर लेती है। संजय सिंह ने कहा यह तानाशाही, जुल्म और अत्याचार की पराकाष्ठा है। इस तानाशाही का अंत होगा और जनता ही इस तानाशाही का अंत करेगी।
बता दें आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने आज राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार किया और राज्यसभा में भी विरोध प्रदर्शन करके अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तारी के खिलाफ आवाज़ बुलंद की।
इससे पहले आप नेता संजय सिंह ने एक दिन पहले भी भाजपा पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को "फर्जी मामला" में फंसाने के लिए सीबीआई कर्मियों के साथ मिलकर साजिश रचने का आरोप लगाया।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। सिंह ने एक वीडियो बयान में सवाल उठाया कि जब ऐसी घटनाएं होती हैं तो न्याय कैसे प्राप्त किया जा सकता है।
षडयंत्र का आरोप
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने दावा किया कि विश्वसनीय सूत्रों ने उन्हें भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की सीबीआई कर्मियों के साथ साजिश के बारे में बताया, जबकि केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने की प्रबल संभावना है। उनका इरादा उन्हें सीबीआई द्वारा झूठे मामले में फंसाकर जेल में डालने का था। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद ने कहा पहले ही आप के विरोध प्रदर्शन करने का दावा किया था।
इसके अलावा सीएम की सीबीआई गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने भी कहा था कि सीएम केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने वाली थी लेकिन भाजपा ने राजनीतिक साजिश रच कर सीबीआई के जरिए गिरफ्त में ले लिया है।












Click it and Unblock the Notifications