मनीष सिसोदिया के जेल से बाहर आने पर संजय सिंह ने किया खुलासा, AAP का क्‍या होगा अगला कदम?

Sanjay Singh News: दिल्‍ली के पूर्व उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया के जमानत पर रिहा होने के आम आदमी पार्टी जमकर जश्न मना रही है। आम आदमी पार्टी जो लगाता एक के बाद एक झटके झेल रही थी वहीं दिल्‍ली के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मनीष सिसोदिया की रिहाई ने आप नेताओं में नया जोश भर दिया है।

वहीं मनीष सिसोदिया की रिहाई के बाद आम आदमी पार्टी भाजपा को पटखनी देने के लिए क्‍या रणनीति अपनाएंगी इसका खुलासा किया है।

Sanjay Singh

आप सांसद संजय सिंह ने कहा मनीष सिसोदिया की जेल से रिहाई के बाद अब जल्‍द मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल जल्‍द जेल से बाहर आ जाएंगे। उन्‍होंने कहा आम आदमी पार्टी के लोग अब संकल्प लेकर जनता के बीच जाएंगे और हम अपनी योजनाओं के बारे में जमकर प्रचार करते हुए बता करेंगे।

सांसद संजय सिंह ने कहा मनीष सिसोदिया की रिहाई पर भाजपाई कह रहे हैं कि 'सिर्फ जमानत ही तो हुई है तो हमारे कार्यकर्ता और दिल्ली के लोग भाजपा की विधानसभा चुनाव में जमानत जब्त करवाकर उनसे कहेंगे कि केवल जमानत ही तो जब्त हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+