संजय सिंह ने BJP पर लगाया सनसनीखेज आरोप, कहा- ईडी-सीबीआई क्या कर रही है?
New Delhi: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रवेश वर्मा के घर पर पैसे बांटने का मामले उठाया है। उन्होंने ईडी, सीबीआई, चुनाव आयोग और आयकर विभाग के रवैये को लेकर सावल खड़ा किया है। साथ ही कहा कि चुनाव आयोग के नाक के नीचे बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा के घर पर खुलेआम वोटरों में पैसे बांटे जा रहे हैं।
आप सांसद ने कहा कि चुनाव आयोग क्यों सोया हुआ है? प्रवेश वर्मा के घर के अंदर करोड़ों रुपये हैं। इतना बड़ा खुलासा हुआ है और ईडी-सीबीआई क्या कर रही है? ईडी-सीबीआई से मांग है कि प्रवेश वर्मा के घर पर छापा मारा जाए और उनके घर को सीज कर सारा पैसा ज़ब्त किया जाए और इस मामले की तह तक जाया जाए।

उन्होंने कहा कि देश क राजधानी दिल्ली में चुनाव आयोग की नाक के नीचे अरविंद केजरीवाल के क्षेत्र में खुलेआम हजार-हजार रुपये बांटे जा रहे हैं और वहां से बीजेपी के संभावित प्रत्याशी प्रवेश वर्मा हैं। वह पैसे बांट रहे हैं। ईडी-सीबीआई क्या कर रही है? क्यों नहीं छापे मार रही है? विपक्ष के पास तो ईडी, सीबीआई और तमाम जांच एजेंसियां पहुंच जाती हैं।
आगे आप सांसद ने कहा, बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा के यहां क्यों नहीं छापा मारा जा रहा है? चुनाव आयोग यही दिल्ली में मौजूद है, उसकी नाक के नीचे यह घटना हो रही है। सारी जांच एजेंसियां ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट सब यहीं बैठे हुए हैं। हम मांग करते हैं कि प्रवेश वर्मा का पूरा घर सीज किया जाए।
वहीं, इस मामले को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने प्रेस वार्ता कर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, सीएम आतिशी ने बुधवार (25 दिसंबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि, 'नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र जहां से अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ते हैं, वहां लोगों के वोटर कार्ड चेक करके भाजपा लोगों को पैसे बांट रही है। आज प्रवेश वर्मा अपने सरकारी आवास पर पैसे बांटते पकड़े गए, जो उन्हें सांसद होने के नाते मिले थे।'
मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि," नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों की झुग्गियों से महिलाओं को वहां बुलाकर एक लिफाफे में 1100 रुपए दिए गए। मैं ED और CBI से कहना चाहती हूं कि प्रवेश वर्मा के घर पर अभी भी करोड़ों रुपए की नकदी पड़ी है, आप अभी जाइए।"












Click it and Unblock the Notifications