केजरीवाल की डाइट को लेकर LG की चिट्ठी भड़के संजय सिंह, पूछा- ये क्या मजाक कर रहें हैं साहब?

Sanjay Singh News: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने चिंता व्यक्त करते हुए दिल्ली के मुख्य सचिव को एक चिट्ठी लिखी थी। एलजी द्वारा लिखी गई इस चिट्ठी पर अब आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है।

संजय सिंह ने दिल्ली एलजी पर निशाना साधते हुए अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा, 'ये क्या मजाक कर रहें हैं एलजी साहब?क्या कोई आदमी खुद की रात में शुगर कम करेगा? जो की बहुत खतरनाक है। एलजी साहब बीमारी के बारे में पता नहीं तो आपको ऐसी लेटर नहीं लिखनी चाहिए। ईश्वर ना करें कभी आप के साथ ऐसा समय आए।'

Sanjay Singh News

दरअसल, दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना के कार्यालय ने एक चिट्ठी मुख्य सचिव को लिखी है। इस चिट्ठी में 6 जून से 13 जुलाई के बीच अरविंद केजरीवाल ने प्रॉपर डाइट नहीं ली गई। चिट्ठी में आगे कहा गया है कि केजरीवाल जेल में जानबूझकर कम कैलोरी वाली डाइट ले रहे हैं, जिससे उनका वजन कम हो रहा है।

खबर के मुताबिक, दिल्ली एलजी कार्यालय को केजरीवाल की स्वास्थ्य रिपोर्ट तिहार जेल के अधीक्षक ने भेजी है, जो इस बात पर प्रकाश डालती है कि आप चीफ जानबूझकर लो कैलोरी डाइट का सेवन कर रहे है। वह डॉक्टरों द्वारा दिए गए डाइट चार्ट को फॉलो नहीं कर रहे है।

जेल अधीक्षक की रिपोर्ट का हवाला देते हुए चिट्ठी में आगे लिखा है कि अरविंद केजरीवाल की मेडिकल​ हिस्ट्री के मुताबिक उन्हें टाइप-II डायबिटीज मेलिटस है। लो कैलोरी डाइट लेने के कारण उनके वजन में उल्लेखनीय कमी आई है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं पैदा हो गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+