संजय सिंह का आरोप- केजरीवाल पर हमले की PMO से रची जा रही साजिश, उन्‍हें अगर कुछ होता है तो पीएम मोदी और भाजपा

Lok Sabha Elections 2024:आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने भाजपा, पीएमओ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर केजरीवाल को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। सोमवार को संजय सिंह ने एक प्रेस कान्‍फ्रेंस की जिसमें उन्‍होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा केजरीवाल के ऊपर हमले की तैयार कर रहे हैं। उन्‍होंने ये भी आरोप लगाया कि इस साजिश में पीएमओ भी शामिल है।

संजय सिंह ने कहा कहा ये प्रेस कान्‍फ्रेंस केजरीवाल के ऊपर भाजपा द्वारा एक बहुत बड़े खतरे और हमले की तैयारी के संबध में हैं। ये प्रेस वार्ता प्रधानमंत्री और पीएमओ के द्वारा संचालित हमले की तैयारी को लेकर है।

sanjay singh

संजय सिंह ने कहा जब से अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आए हैं कई बार भाजपा ने अरविंद केजरीवाल पर हमले की कोशिश की है। अब उन्हें खुलेआम धमकी दी जा रही है।

इसके साथ ही संजय सिंह ने कहा सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भी गृहमंत्री अमित शाह ने सवाल उठाए। उन्‍होंने कहा ये केजरीवाल पर हमले की तैयारी में हैं। ये ऐसा हमला करने की तैयारी में हैं, जिसमें उनकी जान भी जा सकती है। उन्‍होंने कहा भाजपा ने इससे पहले भी कई बार अरविंद केजरीवाल पर हमले की तैयारी की हैं। आज खुलेआम हमला करने की धमकी दी जा रही है।

संजय सिंह ने कहा राजीव चौक, मेट्रो स्‍टेशन पर लिख कर केजरीवाल पर हमले की धमकी दी जा रही। उन्‍होंने कहा इस सबका पूरा संचालन बीजेपी और PMO की ओर से किया जा रहा है।

पीएम मोदी नफरत, घृणा और बदले की भावना में कि वो किसी प्रकार से केजरीवाल पर हमले के लिए तैयार हैं। उन्‍होंन कहा मोदी जी नफरत की भावना में इस कदर आगे बढ़ चुकी हैं कि वो किसी भी हद तक जा सकते हैं। संजय सिंह ने कहा वो हार रहे हैं तो अब बौखला कर कुछ भी करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+