दिल्ली में रेजिडेंट डॉक्टरों का प्रदर्शन जारी, आज फिर स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर मार्च

डॉक्टरों का आज फिर स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर मार्च

नई दिल्ली, 28 दिसंबर: राजधानी दिल्ली में रेजिडेंट डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन जारी है। NEET-PG काउंसलिंग में देरी के खिलाफ रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल का मंगलवार को 12वां दिन है। फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) के तहत रेजिडेंट डॉक्टर मंगलवार को सफदरजंग से स्वास्थ्य मंत्रालय तक मार्च करेंगे। इससे पहले सोमवार को डॉक्टरों के विरोध प्रदर्शन के बाद आईपी एस्टेट पुलिस स्टेशन में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की एक एफआईआर भी दर्ज हुई है।

िवुप

दिल्ली के अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर सभी सेवाएं बंद हैं, जिससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अपनी मांगों के साथ-साथ पुलिस की ओर से बल प्रयोग को लेकर भी डॉक्टरों में गुस्सा है। मंगलवार को सफदरजंग अस्पताल में ओपीडी सेवाएं भी कुछ देर तक बद रहीं, जो बाद में सीनियर डॉक्टरों ने शुरू कर दीं।

मरीजों को हो रही परेशानी

रेजिडेंट डॉक्टरों के हड़ताल पर रहने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सफदरजंग अस्पताल में अपने बच्चे को लेकर आई एक महिला ने कह कि मैं अपने बीमार बच्चे का इलाज नहीं करा पा रही हूं। मुझे किसी और अस्पताल में जाने के लिए कहा गया है। दिल्ली के ही जीबी पंत अस्पताल में एक मरीज अनुराग मिश्रा ने कहा कि प्रदर्शन के चलते ओपीडी में डॉक्टर नहीं हैं। बड़ी संख्या में मरीज इलाज का इंतजार कर रहे हैं और परेशान हो रहे हैं।

पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी डॉक्टरों में रोष

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में प्रदर्शन कर रहे एक रेजिडेंट डॉक्टर ने कहा कि एडिशनल डीसीपी रोहित मीना ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया और प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों पर लाठीचार्ज करवाई। हमारी NEET-PG काउंसलिंग की मांग जारी है, इसके अलावा हम रोहित मीना की बर्ख़ास्तगी की मांग कर रहे हैं।

राजस्थान में भी प्रदर्शन

राजस्थान में नीट-पीजी काउंसलिंग में देरी को लेकर जेएआरडी के बैनर तले डॉक्टरों ने आज प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल डॉ. अमित यादव ने कहा कि हम पिछले 1 महीने से मांग कर रहे हैं कि नीट 2021 की काउंसलिंग की जाए लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही है। इसको लेकर हम आज 2 घंटे सेवाओं का बहिष्कार करेंगे।

क्या है मांग?

बता दें कि दिल्ली में नीट पीजी काउंसलिंग 2021 में हो रही देरी के चलते रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं। डॉक्टरों की केंद्रीय स्वास्थ मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के साथ भी कई बैठकें हुई हैं लेकिन कोई हल नहीं निकल सका है। नीट-पीजी काउंसलिग जल्द कराने की मांग को लेकर 12वें दिन भी से डॉक्टरों की हड़ताल जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+