गणतंत्र दिवस: सुरक्षा कारणों से लाल किला 22 जनवरी से 26 तक रहेगा बंद
नई दिल्ली, 19 जनवरी: गणतंत्र दिवस के मद्देनजर दिल्ली का ऐतिहासिल लाल किला 5 दिनों के लिए तक बंद रहेगा। इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस ने बुधवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा। दिल्ली पुलिस ने बताया कि 22 जनवरी से 26 जनवरी तक लाल किला बंद रखने का फैसला सुरक्षा कारणों के चलते किया गया है।

अपने ट्वीट में दिल्ली पुलिस ने लिखा कि गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा की दृष्टि से लाल किला दिनांक 22 जनवरी 2022 से, दिनांक 26 जनवरी 2022 तक आम नागरिकों एवं पर्यटकों के लिए बन्द रहेगा। इसी के साथ दिल्ली पुलिस ने सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां अगले आदेश तक के लिए रद्द कर दी हैं। गणतंत्र दिवस पर हमले के इनपुट को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने यह फैसला किया है।
दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर आदेश जारी करते हुए कहा कि मेडिकल लीव को छोड़कर सभी पुलिसकर्मियों की हर तरह की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। दिल्ली पुलिस ने अपने आदेश में लिखा कि गणतंत्र दिवस परेड से संबंधित कार्यों को देखते हुए अगले आदेश तक गंभीर चिकित्सा कारणों की छुट्टी छोड़कर सभी कर्मियों की छुट्टियों पर रोक लगाई गई है।
इसी के साथ दिल्ली पुलिस ने बताया कि गणतंत्र दिवस से पहले पुलिस राजधानी को सुरक्षित करने के लिए बहुआयामी दृष्टिकोण अपना रही है। कड़ी निगरानी के लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। मेट्रो, बस, बाजार, शहर हर इलाके पर हमारी नजर है। आपको बता दें कि गणतंत्र दिवस अब हर साल 24 के बजाय 23 जनवरी से मनाया जाएगा। इसमें स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को भी शामिल किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications